ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चंडीगढ़ में PU Election 2025 की धूम! 16124 वोटर, 55% वोट 10 विभागों में, कौन मारेगा बाजी?

On: September 2, 2025 9:03 AM
Follow Us:
चंडीगढ़ में PU Election 2025 की धूम! 16124 वोटर, 55% वोट 10 विभागों में, कौन मारेगा बाजी?
Join WhatsApp Group

PU Election 2025 (चंडीगढ़) : पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रचार थमा, सबसे ज्यादा वोटर और कैंडिडेट आईईटी-यूआईएलएस और लॉ डिपार्टमेंट से हैं पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) इलेक्शन 3 सितंबर को हैं। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इस बार पीयू में कुल 16124 वोटर्स हैं, जिनके लिए 171 बूथ बनाए गए हैं।

इलेक्शन की कैंपेन का फोकस बड़े डिपार्टमेंट रहे हैं। सबसे ज्यादा रेप्रेजेंटेशन यूआईएलएस और यूआईईटी से दिख रहा है। स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशंस पहले दिन से ही यूआईईटी और यूआईएलएस में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। छोटे और मीडियम डिपार्टमेंट्स को ‘फिलर वोट’ के तौर पर देखा जा रहा है, जहां वन-टू-वन कैंपेनिंग का असर ज्यादा रहता है। कैंडिडेट्स के तौर पर इन डिपार्टमेंट्स की भागीदारी भी ज्यादा है। हालांकि, छोटे वोट बैंक भी कभी-कभी बड़ी जीत-हार का कारण बन जाते हैं।

किन विभागों का दबदबा?

टॉप-10 विभागों में करीब 8,500 वोटर हैं, जो चुनाव में बड़ा रोल अदा करेंगे। यूआईईटी में 2,535 वोटर और 24 बूथ, यूआईएलएस में 1,921 वोटर और 16 बूथ, लॉ डिपार्टमेंट में 1,094 वोटर और 9 बूथ हैं। इसके अलावा केमिकल इंजीनियरिंग (598 वोटर), यूआईएएमएस (513 वोटर), यूबीएस (498 वोटर), डेंटल साइंसेज (491 वोटर), फार्मेसी (470 वोटर), केमिस्ट्री (441 वोटर) और यूआईएचटीएम (395 वोटर) भी अहम हैं। मध्यम विभागों के 1,200 वोट भी नतीजों को पलट सकते हैं। पिछले साल 66.5% वोटिंग हुई थी, इस बार भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बल्लभगढ़-जवां रोड के गांवों के लिए बड़ी सौगात: दौलत कॉलोनी में बनकर तैयार हुई फोरलेन सड़क
बल्लभगढ़-जवां रोड के गांवों के लिए बड़ी सौगात: दौलत कॉलोनी में बनकर तैयार हुई फोरलेन सड़क

किस विभाग से कौन उम्मीदवार

प्रेसिडेंट

• यूआईएलएसः नवनीत कौर
• लॉ डिपार्टमेंट: गौरव वीर सोहल
लॉ डिपार्टमेंट: प्रभजोत सिंह गिल
• यूआईईटीः मनकीरत सिंह मान
• यूआईईटीः सीरत
यूआईएफटी: अरदास
• फिलॉस्फी : जोबनप्रीत सिंह
• ज्योग्राफीः सुमित कुमार

वाइस प्रेसिडेंट

हरियाणा कर्मचारी अपडेट: अब नहीं जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पॉलिसी को दी हरी झंडी
हरियाणा कर्मचारी अपडेट: अब नहीं जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पॉलिसी को दी हरी झंडी

• यूआईएलएसः अश्मीत सिंह
• यूआईईटी जतिन कंबोज
• बायोफिजिक्सः ईशा चंदर
• सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्सः
नवदीप सिंह
• डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी
स्टडीज नवीन कुमार

सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी

यूआईएलएसः अभिषेक डागर
• यूआईएलएसः कोमल प्रीत कौर
• लॉ डिपार्टमेंट साहिल जांगड़ा
• यूआईईटी: जतिन डागर
• एंथ्रोपोलॉजी विशेष आनंद ढाका
• पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनः मोहित
मंदराना
• गांधियन एंड पीस स्टडीजः
सागर खत्री
• यूआईईटी सिद्धार्थ बूरा
• लॉ डिपार्टमेंट: आर्यन
वर्मा (यूवी)

यूआईएचटीएम (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) 395 इसके अलावा मीडियम डिपार्टमेंट्स में करीब 1200 वोट हैं, जो अहम साबित हो सकते हैं।

HBSE Haryana Board Result 2026: इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
HBSE Haryana Board Result 2026: इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment