ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Radhika friend video: राधिका हत्याकांड नया मोड़: दोस्त हिमांशिका ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, पुलिस करेगी पूछताछ

On: जुलाई 15, 2025 11:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
Radhika friend video: राधिका हत्याकांड नया मोड़: दोस्त हिमांशिका ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, पुलिस करेगी पूछताछ
Join WhatsApp Group

Radhika friend video: New twist in Radhika murder case: Friend Himanshika makes shocking allegations, police will question: राधिका हत्याकांड नया मोड़ पर पहुंच गया है, जब सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो गया। अब यह मामला सिर्फ घरेलू झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि गहराते सवालों और साजिशों की तह में जा पहुंचा है।

दोस्त ने वीडियो में किए गंभीर खुलासे Radhika friend video

नेशनल टेनिस खिलाड़ी (राधिका यादव) की हत्या के बाद उनकी (करीबी मित्र हिमांशिका) ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। पहले वीडियो में दावा किया गया कि राधिका पर घर में बंदिशें थीं, जिससे वह घुटन महसूस करती थीं।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

दूसरे वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका के पिता (तीन दिन से हत्या की योजना) बना रहे थे। यह भी बताया गया कि पिता (रिवाल्वर लेकर पहले से) तैयार थे और परिवार के अन्य सदस्यों को जानबूझकर अलग रखा गया था।

पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान

सोशल मीडिया पर इन वीडियो के वायरल होने के बाद (गुरुग्राम पुलिस) ने हिमांशिका की बातों पर संज्ञान लिया है। पुलिस अब उन्हें (नोटिस भेजकर पूछताछ) के लिए बुलाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

पुलिस का मानना है कि यदि हिमांशिका को हत्या की योजना की भनक पहले से थी, तो उसे समय रहते सूचना देनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में कहे गए तथ्यों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

गांववालों के बयान और परिवार का पक्ष

हत्या की घटना 10 जुलाई की सुबह (गुरुग्राम सेक्टर 57) में हुई, जब राधिका रसोई में थी। उसी वक्त उनके पिता दीपक यादव ने उन्हें चार गोलियां मार दीं।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

दीपक ने हत्या के पीछे गांववालों द्वारा ताना मारने की बात बताई कि वह बेटी की कमाई खा रहा है। हालांकि इस वजह को परिवार और आसपास के लोग स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर रहे हैं और पुलिस अभी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment