Rates of 15 community centres in Chandigarh will be doubled, no programme will be held for free in 55 community centres: अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम कम्युनिटी सेंटर्स के बुकिंग रेट बढ़ाने जा रहा है। यही नहीं, कम्युनिटी सेंटर में अब कोई भी कार्यक्रम फ्री सेंटर में अब कोई भी कार्यक्रम फ्री में नहीं होगा। चाहिए गरीब बेटी की शादी हो या भोग-क्रिया रस्म का कार्यक्रम, कुछ न कुछ चार्जेज देने ही होंगे।
अगर कोई कमर्शियल, आंत्रप्रिन्योरशिप, इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस प्रमोशन संबंधी एग्जीबिशन के लिए कम्युनिटी सेंटर बुक करवाएगा तो डबल चार्ज देना होगा। कम्युनिटी सेंटर्स की गाइडलाइंस व पॉलिसी के साथ ही बुकिंग रेट बढ़ाने का एजेंडा 3 जून को हाउस मीटिंग में अप्रूवल के लिए आएगा।
Chandigarh News: सीनियर सिटीजन, आरडब्ल्यू को अब 80% चार्जेज देने होंगे
रजिस्टर्ड सीनियर सिटीजन, आरडब्ल्यूए एसोसिएशन को अब फ्री में बुकिंग नहीं दी जाएगी। नए रेट के मुताबिक उनसे बुकिंग का 80 फीसदी रेट लिया जाएगा। शहर में 300 से ज्यादा रजिस्टर्ड एसोसिएशन हैं। रजिस्टर्ड एसोसिएशन को उसी सेक्टर या वार्ड में महीने में एक बार ही बुकिंग परमिशन दी जाएगी।
गरीब कन्या की शादी पर 50% चार्जेज देने होंगे
गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में बेटियों की शादी की बुकिंग भी फ्री में नहीं होगी, 50 फीसदी राशि जमा करवानी होगी। गरीब कन्या की शादी के लिए की जा रही फ्री बुकिंग पर 2023-24 में एजी ऑडिट ने ऑब्जेक्शन लगाया था। इसके बाद ही निगम के जॉइंट कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने फ्री बुकिंग वालों के भी चार्ज तय कर दिए हैं।
55 कम्युनिटी सेंटर्स के प्रस्तावित रेट
15 कम्युनिटी सेंटर (ए कैटेगरी) पहले: 21,962-30 हजार अब : 60 हजार
22 कम्युनिटी सेंटर (बी कैटेगरी) पहले: 21,962 अब : 40 हजार
18 कम्युनिटी सेंटर ( सी कैटेगरी) पहले: 4500-12 हजार अब : 30 हजार (जीएसटी अलग से)
भोग/क्रिया कार्यक्रम- 50% बुकिंग फीस
भोग/क्रिया के लिए भी कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग फ्री नहीं होगी। इसको लेकर सवाल उठते रहे थे कि जीरकपुर, पंचकूला और मोहाली के लोग चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेंटर में आकर ये कार्यक्रम करवा रहे हैं। उनकी ही ज्यादातर बुकिंग हो रही हैं। इसको देखते हुए अब बुकिंग 50% राशि में होगी।
सिक्योरिटी मनी 25% जमा करवानी होगी
कम्युनिटी सेंटर बुकिंग की 25% सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी जो रिफंडेबल होगी। कार्यक्रम के बाद कम्युनिटी सेंटर की सफाई के लिए 2000 रुपए लमसम नहीं जमा होंगे, बल्कि जीएसटी भी देनी होगी।
हेल्थ कैंप लगाने पर भी पूरी फीस जमा करवानी पड़ेगी
अब किसी भी रजिस्टर्ड संस्था द्वारा कम्युनिटी सेंटर में मेडिकल या ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए 100 फीसदी राशि जमा करवानी होगी। प्रशासन या एमसी इमरजेंसी पब्लिक इंटरेस्ट में लॉ एंड ऑर्डर स्थिति को लेकर कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग करवाएगा तो भी बुकिंग के 100 फीसदी चार्ज देने होंगे। अभी तक ऐसे कार्यक्रम फ्री में होते रहे हैं।
ए और बी कैटेगरी के कम्युनिटी सेंटर की मैनेजमेंट का मेंबर बनने के लिए सालाना फीस 1000 रुपए और सीनियर सिटीजन की 500 रुपए होगी। सी कैटेगरी यानि गांव और कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर की मैनेजमेंट का मेंबर बनने के लिए फीस 500 रुपए और सीनियर सिटीजन के लिए 250 रुपए होगी।













