Ration card cancellation: Cards of those who have not taken ration for 6 months will be cancelled, know what is the new KYC process: राशन कार्ड रद्द आदेश 2025 (Ration card cancellation) अब देशभर के कार्डधारकों के लिए चेतावनी की घंटी बनकर आया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि आपने 6 महीनों से राशन नहीं लिया है, तो आपका कार्ड निष्क्रिय हो सकता है।
6 महीने की निष्क्रियता पर रद्द होंगे कार्ड Ration card cancellation
22 जुलाई को केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए (2025 ration order) के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति लगातार छह महीने तक (inactive ration cards) से राशन नहीं उठाता, तो उसका कार्ड स्वतः रद्द माना जाएगा। इसके बाद तीन महीने के भीतर प्रत्येक कार्डधारक के घर जाकर KYC प्रक्रिया (EKYC process) शुरू की जाएगी।
देश में फिलहाल 23 करोड़ से अधिक सक्रिय (ration card eligibility) कार्ड हैं। केंद्र सरकार इन्हें पुनः सत्यापित कर यह जांच करेगी कि कितने कार्ड वास्तविक हैं। इस आदेश का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना और अपात्र लाभार्थियों को हटाना है।
7% से 18% तक कार्ड हो सकते हैं रद्द
जानकारी के मुताबिक, राज्यों में 7% से लेकर 18% तक के कार्ड (duplicate ration card) नकली या डुप्लीकेट हो सकते हैं। इनमें से कई कार्ड वे हैं जो वर्षों से उपयोग नहीं हुए हैं, फिर भी लाभ ले रहे हैं।
मंत्रालय का मानना है कि इस नई नीति से अपात्र लोगों को बाहर किया जा सकेगा। साथ ही, हर पांच साल बाद (ration card verification) पात्रता सूची की समीक्षा की जाएगी। यह कदम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और योजना को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए लिया गया है।
बच्चों की KYC अब अनिवार्य होगी
अब तक, पांच साल से छोटे बच्चों के मामले में (KYC for children) आधार कार्ड को ही KYC माना जाता था। लेकिन अब जैसे ही बच्चा पांच वर्ष का होता है, उसकी अलग ई-KYC करना अनिवार्य होगी। इसके अलावा, जिन राशन कार्डों में दो बार एक ही नाम दिखता है (ration card duplicate issue), उन्हें तीन महीनों के लिए निलंबित किया जाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए सरकार DBT (Direct Benefit Transfer) प्रणाली को आधार और पैन से लिंक कर पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है।













