ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dadri News : दादरी में मरीजों को राहत! सिविल अस्पताल में अब 24 घंटे टेस्ट, निजी लैब की जरूरत खत्म

On: September 2, 2025 12:42 PM
Follow Us:
Dadri News : दादरी में मरीजों को राहत! सिविल अस्पताल में अब 24 घंटे टेस्ट, निजी लैब की जरूरत खत्म
Join WhatsApp Group

Dadri Civil Hospital (दादरी) : जिले के मरीजों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक ओर सराहनीय कदम उठाया गया है। जिसके तहत जिले के मरीजों को अब निजी लेब में अपना कोई भी टेस्ट नहीं करवाना पड़ेगा। क्योंकि विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में स्थापित की गई लेब में 24 घंटे कर्मचारी मरीजों के टेस्ट करते हुए नजर आएंगे। अब मरीज अस्पताल में 24 घंटों में आकर कभी अपना टेस्ट करवा सकते हैं।

लंबे समय की मांग पूरी

काफी लंबे समय से लोगों की डिमांड भी थी कि जिला स्तर का अस्पताल होने के बाद 24 घंटे टेस्ट की सुविधा तो होनी ही चाहिए। लोगों की डिमांड को पूरा करते हुए ही विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है। लेब को 24 घंटे चालू रखने के लिए और मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। रात के समय में लैब में 1 एलटी और 2 स्टूडेंट मरीजों का सैंपल लेकर उनकी जांच करेंगे। क्योंकि अस्पताल में अप्रेंटिस करने वाले विद्यार्थी भी काफी संख्या में आ रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

निरीक्षण के बाद लिया फैसला

जनवरी माह में मुख्यालय से सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने आए एनएचएम निदेशक डा. वीरेंद्र यादव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि सिविल अस्पताल में 24 घंटे लैब में टेस्ट की सुविधाएं दी जाएं। एलटी का अभाव बताकर इस सुविधा को शुरू नहीं किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलटी कर्मचारियों को नियुक्त कर 24 घंटे लेब में टेस्टों की सुविधा देने का कार्य किया।

पहले सिर्फ 12 बजे तक टेस्ट

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

सिविल अस्पताल में अब तक केवल 12 बजे तक होते थे टेस्ट सिविल अस्पताल में स्थापित की गई लेब में अब तक केवल 12 बजे तक ही टेस्ट किए जाते थे। जिसका मुख्य कारण लेब में एलटी का अभाव होना माना जा रहा था। हालांकि लेब में कर्मचारी शाम 5 बजे तक अपनी सेवाएं देते हैं। क्योंकि ओपीडी के समय में लिए गए सैंपलों की 12 बजे के बाद जांच की जाती है और रिपोर्ट तैयार की जाती है।

जिले के लोगों को अब मिलेगा लाभ

सिविल अस्पताल के प्रेस प्रवक्ता डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार से लेब में मरीजों के टेस्ट करने के लिए कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को अब किसी भी टेस्ट के लिए बाहर निजी लेब की ओर रूख न करना पड़े। अब सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को 24 घंटे टेस्ट करवाने की सुविधा दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment