ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

RRB JE Vacancy: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 2570 पदों के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

On: अक्टूबर 24, 2025 6:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
RRB JE Vacancy: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 2570 पदों के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन
Join WhatsApp Group

RRB JE Vacancy 2570 posts see update: नई दिल्ली | रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 2570 जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां होंगी।

अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो rrbapply.gov.in पर जाकर 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें। देर न करें, क्योंकि ये आपके करियर का गोल्डन चांस हो सकता है!

आयु सीमा में सख्ती RRB JE Vacancy

इस बार RRB ने आयु सीमा में किसी तरह की छूट नहीं दी है। पिछली भर्ती में अधिकतम आयु 36 साल थी, लेकिन 2025 में इसे घटाकर 33 साल कर दिया गया है। यानी 18 से 33 साल तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

हालांकि, SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी। साल 2019 में RRB ने 14,000 से ज्यादा JE पदों के लिए भर्ती निकाली थी, लेकिन इस बार पदों की संख्या कम है।

जरूरी योग्यता क्या है?

RRB JE भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरूरत होगी। अगर आप इन योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो तुरंत आवेदन की तैयारी शुरू कर दें।

परीक्षा और शुल्क का विवरण

इस भर्ती में दो चरणों की परीक्षा होगी। CBT 1 की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, CBT 2 में 120 मिनट में 150 सवाल हल करने होंगे। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए फीस 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये परीक्षा देने पर वापस मिल जाएंगे।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

SC/ST, महिलाएं, शारीरिक रूप से अशक्त, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरा रिफंड हो जाएगा।

तो इंतजार किस बात का? अगर आप रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो 30 नवंबर 2025 से पहले rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करें। ये मौका चूक गया, तो पछताना पड़ सकता है!

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment