SBI Recruitment: Recruitment for 541 posts of SBI Bank PO recruitment begins, apply online soon: SBI बैंक पीओ भर्ती 2025 (SBI PO application last date) के तहत आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।
उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in apply online) पर जाकर ‘Careers’ सेक्शन में उपलब्ध PO लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में सही जानकारी, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क का भुगतान आवश्यक है।
कॉल लेटर केवल रजिस्टर्ड ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसलिए एक ही ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करें। SBI सर्वर से जुड़ी किसी तकनीकी समस्या की जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न SBI Recruitment
इस बार की भर्ती प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है (SBI PO selection process):
फेज-1: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
अंग्रेज़ी: 30 प्रश्न – 30 अंक
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न – 35 अंक
रीजनिंग एबिलिटी: 35 प्रश्न – 35 अंक समय: 60 मिनट
फेज-2: मुख्य परीक्षा (Mains + Descriptive)
रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड – 60 अंक
डेटा एनालिसिस – 60 अंक
बैंकिंग अवेयरनेस – 60 अंक
इंग्लिश – 30 अंक
डिस्क्रिप्टिव – 50 अंक समय: 3.5 घंटे
फेज-3: इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन
साइकोमेट्रिक टेस्ट – 20 अंक
ग्रुप एक्टिविटी – 30 अंक
इंटरव्यू – 50 अंक
इन तीनों चरणों में अच्छा प्रदर्शन करना चयन के लिए आवश्यक है (SBI PO interview round)।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदनकर्ता के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए (SBI PO eligibility)। आयु की सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (SBI PO age limit)। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।













