Shri Amarnath Yatra 2025 Ready for darshan of Baba Barfani, medical facilities are firmly arranged: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं में इस बार भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दो हफ्ते बाद 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा से कुछ दिनों पहले ही कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसके बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। दो हफ्ते बाद 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर हैं।
Shri Amarnath Yatra 2025: मिलेगी मंडिकल सुविधा
वहीं, हरियाणा के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी यात्रा के दौरान मेडिकल सुविधा देने के लिए तैनात करने के ऑर्डर जारी हो गए है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर ने हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को पत्र भेजकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती योजना भेजी है।
इसमें हर इम्प्लॉई की ड्यूटी की जगह और टाइम तय किया गया है। यात्रा के दौरान मेडिकल स्टाफ को 3 शिफ्टों में भेजा जाएगा। पहली शिफ्ट 30 जून से 15 जुलाई तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट 13 जुलाई से 28 जुलाई तक और तीसरी शिफ्ट 26 जुलाई से 10 स्त तक तैनात रहेगी। शिफ्टों की तारीखों में ओवरलैप रखा गया है, ताकि रिलीविंग और हैंडओवर ठीक से हो सके।
ड्यूटी से पहले ट्रेनिंग जरूरी
सभी कर्मचारियों को ड्यूटी से पहले अनिवार्य ट्रेनिंग लेनी होगी। उन्हें ग्रुप में यात्रा करने की सलाह दी गई है, ताकि श्रीनगर एयरपोर्ट पर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था आसानी से हो सके। एयरपोर्ट पर हर शिफ्ट के लिए 2 दिन का हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। पहला बैच 29 और 30 जून को पहुंचेगा।
दूसरा बैच 12 और 13 जुलाई और तीसरा बैच 25 और 26 जुलाई को पहुंचेगा। तय तारीखों के बाहर पहुंचने वाले इम्प्लॉई को खुद ठहरने की व्यवस्था करनी होगी। स्टाफ को यात्रा में जरूरी सामान साथ लाने की सलाह दी गई है।
श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए 53 स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए
लिस्ट के मुताबिक श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के लिए पंचकूला समेत हरियाणा के कुल 53 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी अलग-अलग श्रेणियों में नियुक्त किए गए हैं। लिस्ट के अनुसार, 11 मेडिकल ऑफिसर, 2 सीनियर मेडिकल ऑफिसर और 4 महिला चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा 1 एएसएमओ, 4 महिला मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर और 5 पुरुष मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 फार्मासिस्ट, 6 नर्सिंग ऑफिसर, 3 लैब टेक्नीशियन, 1 रेडियोग्राफर और 1 ईसीजी टेक्नीशियन भी शामिल हैं। अन्य श्रेणी में 1 कर्मचारी एचएस के तहत नियुक्त किया गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई
जनरल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि डीजी हेल्थ हरियाणा की ओर से लेटर जारी हुआ है, जिसमें 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पंचकूला जनरल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
डीजी हेल्थ की ओर से जारी ऑर्डर में स्टाफ के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें हाई एल्टीट्यूट पर अनुकूलन के लिए एसिटाजोलमाइड दवा लेने की सलाह दी गई है। यह दवा सीडीसी की सिफारिश पर दी जा रही है। सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बनाए गए ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल को पूरा करना होगा।













