ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sohna forest department notice: 82 परिवारों को बेघर करने की तैयारी, ITI कॉलोनी में मचा हड़कंप

On: जुलाई 18, 2025 6:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sohna forest department notice: 82 परिवारों को बेघर करने की तैयारी, ITI कॉलोनी में मचा हड़कंप
Join WhatsApp Group

Sohna forest department notice: Preparations to make 82 families homeless, commotion in ITI colony: (सोहना वन विभाग नोटिस) ने सोहना की ITI कॉलोनी में हलचल मचा दी है। वन विभाग ने रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध रूप से बने 82 घरों को खाली करने का आदेश जारी किया है। विभाग ने तीन दिन का समय देते हुए नोटिस चस्पा किए हैं। इनमें कुछ धार्मिक स्थल जैसे चर्च और मस्जिद भी शामिल हैं।

वन अधिकारियों के अनुसार, इन अतिक्रमणों को लेकर पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद राजस्व विभाग से जमीन की पैमाइश करवाई गई और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की गई।

तोड़फोड़ की तैयारी, पुलिस फोर्स की मांग Sohna forest department notice

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

वन विभाग अब अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पूरी तैयारी में है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और पुलिस बल की मांग की जा रही है ताकि कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। (Sohna forest clearance) के तहत यह अभियान जल्द शुरू हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर तीन दिन के भीतर घर खाली नहीं किए गए, तो तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, कॉलोनी में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

वार्ड पार्षदों पर धन संग्रह के आरोप, वन मंत्री की भूमिका पर सवाल

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

नोटिस जारी होते ही कॉलोनी में अफवाहें फैल गईं कि कुछ वार्ड पार्षद वन मंत्री से हस्तक्षेप कराने के नाम पर लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर मंत्री तक पैसा पहुंचा दिया जाए तो (Sohna demolition notice) रुक सकता है।

हालांकि, यह दावा अभी तक पुष्टि नहीं हुआ है। अब सबकी नजर वन मंत्री के अगले कदम पर है। क्या वे हस्तक्षेप करेंगे या वन विभाग को अतिक्रमण हटाने की खुली छूट देंगे?

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment