ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat News: दिल्ली से नंगल डैम तक चलेगी विशेष ट्रेन, सोनीपत स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव

On: November 19, 2025 8:15 PM
Follow Us:
Sonipat News: दिल्ली से नंगल डैम तक चलेगी विशेष ट्रेन, सोनीपत स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव
Join WhatsApp Group

सोनीपत (Sonipat News): दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) से नंगल डैम के लिए रेलवे की ओर से 22 नवंबर से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेन (04493/94) का संचालन शुरू करने जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन-नंगल डैम विशेष वातानुकूलित ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें सभी कोच वातानुकूलित होंगे। इस ट्रेन में टिकट का रिजर्वेशन कराने के बाद व्यक्ति को यात्रा करने का अधिकार होगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Sonipat News: 22 से 25 नवंबर तक चलेगी

पुरानी दिल्ली से चलकर यह ट्रेन हरियाणा व पंजाब के चार-चार स्टेशनों पर रूकेगी। सोनीपत से पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस ट्रेन का संचालन 25 नवंबर तक होगा। इसमें आरक्षित टिकट वाले यात्री ही सवार हो सकेंगे।

वर्तमान में सोनीपत से नंगल डैम को जोड़ने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12057/58) व हिमाचल एक्सप्रेस (14053/54) ट्रेनों का रोजाना संचालन हो रहा है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए 22 से 25 नवंबर तक विशेष वातानुकूलित ट्रेन का परिचालन हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वातानुकूलित ट्रेन (04493) पुरानी दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होंगी। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 7:43 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, सरहिंद, न्यू मोरिंडा, आनंदपुर साहिब होते हुए नंगल डैम स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन (04494) नंगल डैम रेलवे स्टेशन से से शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदपुर साहिब, न्यू मोरिंडा, सरहिंद, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए साेनीपत रेलवे स्टेशन पर देर रात 1.40 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर तड़के 3:15 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment