ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Special trains: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू

On: नवम्बर 12, 2025 4:44 अपराह्न
Follow Us:
Special trains: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू
Join WhatsApp Group

अंबाला (Special trains)। विश्व धरोहर रेल खंड कालका-शिमला रेल खंड पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेल खंड पर लगातार बढ़ रही सैलानियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है। इसके अलावा झरोखा सहित अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर भी रुपरेखा तैयार की जा रही है ताकि पैकेज के आधार पर भी यात्रियों को विशेष कोच उपलब्ध करवाए जा सकें। मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने वाणिज्य विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके और किराया निर्धारित किया जा सके।

Special trains: बर्फबारी का आनंद उठा सकें पर्यटक

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने कहा कि मौसम में परिवर्तन होते ही कालका-शिमला रेल खंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में विशेष ट्रेनों के संचालन की रुपरेखा तैयार की जा रही है ताकि सैलानियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके और वो शिमला में होने वाले बर्फबारी का आनंद उठा सकें।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

पांच ट्रेनों का हो रहा संचालन

मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और इन ट्रेनों में भी आरक्षण की स्थिति बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले समय में इन ट्रेनों में कंफर्म सीटें मिलना मुश्किल हो जाएगा, हालांकि रेलवे कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना भी तैयार कर रहा है ताकि सैलानियों को राहत पहुंचाई जा सके। ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में 12 वेटिंग टिकट मिल रही है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 52455 हिमालयन क्वीन में 18, 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 6, 52457 में 11 और ट्रेन नंबर 524523 कालका-शिमला एक्सप्रेस में 22 वेटिंग की टिकट मिल रही है।

बदलते मौसम पर रखी जा रही नजर

रेलवे ने मौसम विभाग से भी जानकारी हासिल करनी शुरु कर दी है क्योंकि शिमला का मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। ऐसे में बर्फबारी को लेकर भी जानकारी मिली रही है कि नव वर्ष के नजदीक बर्फबारी होने के आसार हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंबई, गोवा, गोवाहाटी और अन्य राज्यों से आने वाले सैलानियों की तरफ से भी रेलवे को लगातार आग्रह किया जा रहा है कि ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment