ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

SSC Objection Fee आधी हो गई, अब उत्तर कुंजी चेक करो बिना टेंशन

On: October 5, 2025 6:49 AM
Follow Us:
SSC Objection Fee आधी हो गई, अब उत्तर कुंजी चेक करो बिना टेंशन
Join WhatsApp Group

SSC Objection Fee halved: नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से परीक्षार्थियों को एक नई सुविधा दी गई है। अब SSC की परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार एसएससी की परीक्षाओं के बाद अपने प्रश्न-पत्र, दिए गए उत्तर और सही उत्तरों की जांच कर पाएंगे। बता दें कि आयोग ने अपनी परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बहुत से जरूरी नियम लागू कर दिए हैं।

क्यों उठाए गए कदम? SSC Objection Fee

एसएससी के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि यह कदम उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए उठाए जा रहे हैं। इससे उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर मिल सकेगा। इसके साथ ही, वे अपने रिकॉर्ड के लिए आंसर की की कॉपी भी अपने पास रख पायेंगे। मल्टी-शिफ्ट परीक्षाओं में यह सुविधा लिमिटेड रहेगी, ताकि परीक्षा के बाद पेपर लीक की संभावना न रहे। एसएससी की तरफ से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑब्जेक्शन फीस को भी घटा दिया गया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

इससे उम्मीदवारों की जेब पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा। नई नोटिफिकेशन के अनुसार, अब उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 100 रुपये नहीं, बल्कि 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करनी होगी।

उम्मीदवारों की समस्याओं को हल करने और उनके सुझावों को आमंत्रित करने के लिए एसएससी की तरफ से टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-309-3063 के अतिरिक्त अब ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल को भी शुरू किया गया है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

ऐसे होगा मूल्यांकन

ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल के माध्यम से उन उम्मीदवारों को हेल्प मिलेगी, जो परीक्षा से जुड़ी अपनी परेशानियों को हल करना चाहते हैं या परीक्षा से जुड़े कुछ नए विचार आयोग के साथ शेयर करना चाहते हैं।

एसएससी की तरफ से यह भी कहा गया है कि अब उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके रॉ मार्क्स पर नहीं, बल्कि पर्सेटाइल स्कोर के आधार पर होगा। इसके अलावा, परीक्षा में होने वाली धांधली पर नकेल कसने के लिए हर पेपर में अब आधार आधारित पहचान को अनिवार्य किया गया है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment