ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Taiwanese Lemon Farming: फरीदाबाद की पूजा की कमाल! ताइवानी नींबू से लाखों की कमाई

On: सितम्बर 28, 2025 6:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
Taiwanese Lemon Farming: फरीदाबाद की पूजा की कमाल! ताइवानी नींबू से लाखों की कमाई
Join WhatsApp Group

Taiwanese Lemon Farming Haryana agriculture woman फरीदाबाद | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। अब पारंपरिक खेती को छोड़कर किसान ऑर्गेनिक और बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं।

ऐसा ही कमाल दिखाया है फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव की महिला किसान पूजा ने। उन्होंने अपने खेत में ताइवानी नींबू की खेती शुरू की और आज यह खेती उनके परिवार के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन गई है।

पानी जितना, नींबू उतना Taiwanese Lemon Farming

पूजा ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने एक एकड़ जमीन पर 400 ताइवानी नींबू के पौधे लगाए। शुरुआत में यह काम काफी खर्चीला था, क्योंकि एक पौधे की कीमत 150 रुपये थी। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज यह खेती उनकी जिंदगी की तस्वीर बदल चुकी है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

पूजा के मुताबिक, ताइवानी नींबू को जितना ज्यादा पानी मिलता है, उतने ही ज्यादा फूल और फल लगते हैं। खास तौर पर ट्यूबवेल का पानी पौधों के लिए वरदान साबित होता है। वह केवल ऑर्गेनिक खाद और गोबर का इस्तेमाल करती हैं। बारिश के मौसम में वह खाद को पेड़ की जड़ों के पास डाल देती हैं, ताकि पानी के साथ वह जड़ों तक पहुंच जाए।

मंडी में अच्छा दाम

पूजा कहती हैं कि नींबू की मांग साल भर रहती है, लेकिन फरवरी से अगस्त तक इसकी डिमांड और बढ़ जाती है। गर्मियों में जब पारा चढ़ता है, तो नींबू की कीमतें आसमान छूती हैं। एक पेड़ से औसतन 30 किलो नींबू मिलता है, और मंडी में ताइवानी नींबू 30-40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकता है।

इस कीमत पर किसान की सारी मेहनत वसूल हो जाती है। पूजा बताती हैं कि ताइवानी नींबू का छिलका बहुत पतला होता है, जिसे आसानी से हाथ से उतारा जा सकता है। यही वजह है कि इसका स्वाद बाकी नींबू से अलग है और बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

खेती में बरतनी पड़ती है सावधानी

ताइवानी नींबू की खेती में खास देखभाल की जरूरत होती है। पूजा के अनुसार, बारिश से पहले पौधों में फंगस का खतरा बढ़ जाता है।

इसे रोकने के लिए वह ऑर्गेनिक स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं, ताकि पत्तियां और फल सुरक्षित रहें। पूजा का कहना है कि इस खेती में मेहनत तो लगती है, लेकिन सही देखभाल और तकनीक से यह मुनाफे का सौदा साबित होती है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment