ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar News: हिसार की बेटियों का जलवा! क्रोएशिया में वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

On: सितम्बर 9, 2025 6:24 अपराह्न
Follow Us:
Hisar News: हिसार की बेटियों का जलवा! क्रोएशिया में वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
Join WhatsApp Group

Hisar News, (हिसार) : हिसार की तीन बेटियां अंतिम पंघाल, राधिका और निशु वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराने को तैयार हैं। इनका चयन 13 सितंबर से क्रोएशिया में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों पहलवान क्रोएशिया में अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में पहुंच चुकी हैं और कड़े अभ्यास में जुटी हैं। चयन की खबर से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है। अंतिम 53 किलो, निशु 55 किलो और राधिका 68 किलो वर्ग में अपने दांवपेंच दिखाएंगी। ये तीनों पहले भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं।

राधिका का शानदार रिकॉर्ड

सेक्टर-17 की राधिका पिछले 8 साल से साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण और सीनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। राधिका का यह प्रदर्शन युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

अंतिम पंघाल की प्रेरक कहानी

अर्जुन अवार्डी अंतिम पंघाल ने 8 साल पहले गांव भगाना के अखाड़े में कुश्ती शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 2016 में गांव की लड़कियों को कुश्ती खेलते देखकर उन्होंने भी यह खेल अपनाया। गांव में कोच की कमी के कारण उनके पिता रामनिवास परिवार समेत हिसार शिफ्ट हो गए, ताकि अंतिम को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। अंतिम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

निशु की मेहनत

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

जींद की निशु पिछले दो साल से साई में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में अपने दमखम का प्रदर्शन किया और भारत का मान बढ़ाया। उनके कोच सुनील ढुल का कहना है कि निशु की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब क्रोएशिया में ये तीनों बेटियां भारत की ताकत दिखाने को तैयार हैं।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment