ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Traffic E Challan: सिर्फ 12 दिसंबर तक! ट्रैफिक ई-चालान पर 50% की धमाकेदार छूट

On: November 23, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Traffic E Challan: सिर्फ 12 दिसंबर तक! ट्रैफिक ई-चालान पर 50% की धमाकेदार छूट
Join WhatsApp Group

Traffic E Challan Discount: अगर आपकी गाड़ी पर भी ढेरों चालान बकाया पड़े हैं और आप भारी रकम देखकर अब तक भुगतान करने से बचते रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कर्नाटक सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को बड़ी राहत देते हुए सभी अनपेड ई-चालानों पर 50% डिस्काउंट देने का एलान किया है।

यह छूट 21 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। यानी चालान क्लियर करने के लिए आपका पास अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला Traffic E Challan Discount

सरकार के आदेश के मुताबिक जिन वाहन मालिकों के ट्रैफिक चालान अभी तक पेंडिंग हैं, वे अब कुल जुर्माने का सिर्फ आधा भुगतान कर अपनी देनदारी खत्म कर सकते हैं। इससे पहले भी सरकार ने 23 अगस्त से 12 सितंबर तक एक बार ऐसा मौका दिया था।

सरकार का कहना है कि इस कदम से राज्य में सालों से लंबित ई-चालानों की संख्या में भारी कमी आएगी और लोग राहत महसूस करेंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

कैसे देखें और जमा करें अपना बकाया चालान?

जिन लोगों के चालान अभी तक बकाया हैं, वे नीचे दिए तरीकों से तुरंत अपना जुर्माना चेक और पे कर सकते हैं—

KSP App (Karnataka State Police)
ASTraM App (Bengaluru Traffic Police)
नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन
ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर
Karnataka One / Bangalore One वेबसाइट्स

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

बस अपना वाहन नंबर दर्ज करें, बकाया चालान देखें और तुरंत भुगतान कर लें। भारी जुर्माने की वजह से अब तक जो लोग चालान क्लियर नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए यह शानदार मौका है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment