ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Train Cancellation: 85 दिन तक बंद रहेंगी हिसार–लुधियाना रूट की 7 ट्रेनें! यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन

On: November 21, 2025 9:10 AM
Follow Us:
Train Cancellation: 85 दिन तक बंद रहेंगी हिसार–लुधियाना रूट की 7 ट्रेनें! यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन
Join WhatsApp Group

Train Cancellation hisar to ludhiana; हिसार | रेल यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आई है। लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से आने वाले दिनों में सफर काफी मुश्किल होने वाला है। रेलवे ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि जाखल स्टेशन से होकर गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनें 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक, यानी पूरे 85 दिनों तक अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी।

दैनिक यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल Train Cancellation

इस फैसले का सीधा असर जाखल, हिसार, लुधियाना और चुरू रूट पर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। जाखल स्टेशन उत्तर भारत का एक रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग दिशाओं में जाने के लिए ट्रेन बदलते हैं।

अब इन ट्रेनों के बंद होने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी, जो रोज़गार, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के लिए हिसार–लुधियाना रूट पर यात्रा करते हैं। उन्हें मजबूरी में बसों पर निर्भर होना पड़ेगा, जिससे यात्रा में अधिक समय और जेब पर ज्यादा खर्च दोनों बढ़ेंगे।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता था ताकि पैसेंजर ट्रेनों को रद्द न करना पड़े।

रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची

ट्रेन नंबर 54603, हिसार–लुधियाना

ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना–चुरू

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ट्रेन नंबर 54053, जाखल–लुधियाना

ट्रेन नंबर 54054, लुधियाना–जाखल

ट्रेन नंबर 54605, चुरू–लुधियाना

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना–हिसार

ट्रेन नंबर 54635, हिसार–लुधियाना

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment