ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi-Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाइवे की कायापलट! 282 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

On: अगस्त 27, 2025 4:02 अपराह्न
Follow Us:
Delhi-Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाइवे की कायापलट! 282 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति
Join WhatsApp Group

Delhi-Jaipur Highway Projects: दिल्ली-जयपुर हाइवे (NH-48) से रोज़ाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है! इस हाइवे की तस्वीर को बदलने के लिए 282 करोड़ रुपये की लागत से कई शानदार परियोजनाओं की शुरुआत हो चुकी है। इसमें 4 नए फ्लाईओवर, 9 फुट ओवरब्रिज, चौड़ी सर्विस रोड और जलभराव से छुटकारा दिलाने के लिए नालों का सुधार शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच का सफर जाम-मुक्त और सुरक्षित हो जाएगा।

परियोजनाओं का भव्य शिलान्यास

मंगलवार को गुरुग्राम से बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की इन 282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं पूरी होने के बाद हाइवे पर जाम और हादसों से राहत मिलेगी। गुरुग्राम और रेवाड़ी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के बड़े केंद्र हैं, जहां रोज़ाना हजारों वाहन आते-जाते हैं। इन प्रोजेक्ट्स से यातायात व्यवस्था आधुनिक और सुगम होगी।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

क्या-क्या बदलेगा NH-48 पर?

इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। पंचगांव चौक, राठीवास, धारूहेड़ा में हीरो कंपनी के पास और साल्हावास में 4 नए फ्लाईओवर बनेंगे। 2.26 किमी नई सर्विस रोड, 7.2 किमी PQC रोड और 30.95 किमी सड़क का सुधार होगा। 58.8 किमी लंबे हिस्से पर सर्विस रोड को बेहतर किया जाएगा और सड़क सुरक्षा के लिए नए उपाय होंगे, जिन पर 267 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा, 15 करोड़ रुपये की लागत से शिकोहपुर, मानेसर, बिनौला, राठीवास, मालपुरा, जयसिंहपुरखेड़ा, सिधरावली, खरखरा और खजूरी में 9 फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए 18.05 किमी नई RCC नालियां और 40.64 किमी खुली नालियों को ढककर मजबूत किया जाएगा।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15,000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 500-500 मीटर पर वर्षा जल संचयन संरचनाएं, 32 नए प्रवेश-निकास द्वार, 2,475 साइनबोर्ड, 800 डिलीनेटर, 29,613 रोड स्टड, 34 ट्रैफिक इम्पैक्ट एटेन्यूएटर और 3 हाई मास्ट लाइटें भी लगेंगी।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment