ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tsunami in Japan: तबाही की आहट! जापान के एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- ‘सबसे बड़ी सुनामी अभी बाकी है’

On: जुलाई 30, 2025 12:38 अपराह्न
Follow Us:
Tsunami in Japan: तबाही की आहट! जापान के एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- 'सबसे बड़ी सुनामी अभी बाकी है'
Join WhatsApp Group

Tsunami in Japan news: बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व स्थित कमचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी वजह से उत्तरी प्रशांत महासागर में सुनामी की लहरें उठने लगीं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका के अलास्का और हवाई से लेकर न्यूजीलैंड तक कई देशों ने सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है।

इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा खतरा जापान, रूस और चीन के पूर्वी तट को बताया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।

Tsunami in Japan: जापान में 3 मीटर से भी ऊंची लहरों का खतरा!

NHK World की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर साइंस के प्रोफेसर इमामुरा फुमिहिको ने बताया है कि इस भूकंप से जापान में 3 मीटर या उससे ज्यादा ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

उनका कहना है कि शुरुआत में लहरें सामान्य प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन सबसे बड़ी और खतरनाक लहरें बाद में आएंगी, जो भारी तबाही मचा सकती हैं।

1952 जैसी तबाही का खतरा!

विशेषज्ञों का मानना है कि जापान को वैसी ही तबाही का सामना करना पड़ सकता है जैसी 1952 में हुई थी, जब टोकाची में 8.1 तीव्रता के भूकंप ने भारी विनाश किया था।

प्रो. फुमिहिको ने चेतावनी दी है कि सबसे ऊंची लहरें जापान के तट से सबसे आखिर में टकराएंगी, जिससे वहां सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

एक्सपर्ट्स ने कहा- सबसे बड़ी लहरें अभी आनी बाकी हैं

फुमिहिको ने खास तौर पर यह भी कहा कि समय के साथ लहरें और ताकतवर होती जाएंगी। उन्होंने साफ कहा कि “जो लहरें शुरुआत में दिखेंगी, वो मुख्य सुनामी नहीं हैं। असली खतरा उसके बाद आने वाली बड़ी लहरों से है।”

इस बयान ने जापान समेत अन्य तटीय देशों की चिंता और बढ़ा दी है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment