UT Cadre IAS New appointments in Chandigarh changed the face of administration: यूटी चंडीगढ़ में यूटी कैडर के तीन आईएएस अफसरों के ज्वाइन करने के बाद फिर विभागों में बदलाव हुआ है। वहीं नगर निगम में वर्ष 2019 के बाद फिर से स्पेशल कमिश्नर के तौर पर यूटी कैडर आईएएस को एंट्री दी गई है। इसके अलावा ओएसडी पर्सेनल नाम से एक नई पोस्ट क्रिएट की गई है।
UT Cadre IAS: इनको मिला ये विभाग
चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा ने बुधवार को इसके निर्देश ने जारी किए। विभागों में बदलाव के बाद यूटी कैडर आईएएस अजय चगती के पास से सिटको चेयरमैन और सेक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन का डिपार्टमेंट लेकर नए अफसरों को दिया गया है। इसके अलावा हरि कल्लिकट के पास से सिर्फ दो ही विभागों को नए अफसरों में बांटा गया है।
आईएएस स्वप्निल नाइक 2009 बैच, यूटी सेक्रेटरी हॉस्पिटेलिटी, चेयरमैन सिटको और ओएसडी
पर्सोनल डिपार्टमेंट दिया गया है।
आईएएस प्रदीप कुमार वर्ष 2013 बैच, यूटी कैडर स्पेशल कमिश्नर निगम, सेक्रेटरी एग्रीकल्चर, ए निमल हसबेंड्री एंड फिशरीज ।
.
आईएएस मोहम्मद मंसूर :2017 बैच, यूटी सेक्रेटरी कोऑपरेशन, सेक्रेटरी फूड एंड सप्लाइज
एंड कंज्यूमर अफेयर्स, लीगल मेट्रोलॉजी, एक्साइज एंड टैक्सेशन, पंजाब का आईएएस निगम कमिश्नर, अब यूटी कैडर आईएएस स्पेशल कमिश्नर
पंजाब और हरियाणा हर बार चंडीगढ़ में यूटी कैडर के अफसरों की ज्यादा नियुक्ति पर विरोध करते रहे हैं। जितने यूटी कैडर अफसर आएंगे उतने विभाग बटेंगे। पहले के मुकाबले देखा जाए तो पंजाब और हरियाणा राज्यों की कई पोस्ट यूटी कैडर के पास जा चुकी है।
पहले सेक्रेटरी होम और फाइनेंस, जो पंजाब- हरियाणा के आईएएस अफसरों के पास हैं, उनके पास ही ज्यादातर विभागों के सेक्रेटरी का चार्ज रहता था। अभी कुछ एक विभागों को छोड़ दें तो बाकी सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी यूटी कैडर के पास ही है।
दूसरी तरफ नगर निगम में भी यूटी कैडर आईएएस को स्पेशल कमिश्नर लगाया गया है। अभी नगर निगम कमिश्नर पंजाब का आईएएस होता है, जबकि सेक्रेटरी लोकल बॉडी गवर्नमेंट होम यानि हरियाणा के आईएएस के पास पोस्ट रहती है। अब इसमें भी एक यूटी कैडर अफसर की एंट्री करवाई गई है।
चंडीगढ़ में यूटी कैडर आईएएस अब 9
यूटी कैडर: चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, सेक्रेटरी इंजीनियरिंग प्रेरणा पुरी, कमिश्नर एक्साइज हरि कल्लिकट, सेक्रेटरी पर्सोनल व हेल्थ अजय चगती, सेक्रेटरी विजिलेंस अभिजीत विजय चौधरी, सीएसएस अनुराधा एस चगती, प्रदीप कुमार, मोहम्मद मंसूर और स्वप्निल नाइक।
दानिक्स – 3: अमित कुमार, अखिल कुमार, नवीन, खुशप्रीत कौर
पंजाब कैडर सेक्रेटरी फाइनेंस दीप्रवा लाकड़ा और कमिश्नर नगर निगम अमित कुमार
पीसीएस-8 : सौरभ अरोड़ा, हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, रुविंदरजीत सिंह बराड़, अमनदीप सिंह भट्टी, नितिश सिंगला, पवित्र सिंह, पलिका अरोड़ा और हिमांशु गुप्ता
हरियाणा कैडर : सेक्रेटरी होम मनदीप सिंह बराड़ और डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव
एचसीएस-5: प्रद्युमन सिंह, डॉ. ऋचा, सुमित सिहाग, ईशा कंबोज और शशि वसुंधरा












