ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Varanasi News: पवन सिंह के नाम पर फ्रॉड! डांडिया इवेंट रद्द, होटल में हंगामा

On: अक्टूबर 1, 2025 7:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
Varanasi News: पवन सिंह के नाम पर फ्रॉड! डांडिया इवेंट रद्द, होटल में हंगामा
Join WhatsApp Group

Varanasi News Fraud in the name of Pawan Singh: वाराणसी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। शहर के मशहूर होटल डी पेरिस में नवरात्रि के लिए डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पवन सिंह और कई फिल्मी हस्तियों के आने का दावा था। लेकिन ना तो पवन सिंह पहुंचे और ना ही कार्यक्रम हुआ। पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देकर इवेंट रद्द कर दिया। इससे नाराज लोगों ने टिकट रिफंड की मांग करते हुए होटल में जमकर हंगामा किया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Varanasi News: 3000 लोगों ने खरीदे थे टिकट

नवरात्रि में डांडिया और गरबा के लिए होटल डी पेरिस में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन 800 रुपये और ऑफलाइन 500 रुपये में टिकट बिके। करीब 3000 लोगों ने टिकट खरीदे थे। मंगलवार शाम को जब लोग होटल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम रद्द हो गया है। यह सुनकर लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए कोई परमिशन नहीं ली थी। इस खबर ने पवन सिंह के फैंस को हैरान और नाराज कर दिया।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

आयोजकों पर केस, रिफंड का वादा

हंगामे के बीच आयोजक मौके से फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि आयोजकों ने बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके खिलाफ केस दर्ज होगा और टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न सिर्फ वाराणसी, बल्कि लखनऊ और बिहार जैसे दूरदराज के इलाकों से लोग पहुंचे थे। लखनऊ से आए अभिजीत ने कहा कि वो पवन सिंह का परफॉर्मेंस देखने आए थे, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ। बिहार की रिंकी ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किया था और सवाल उठाया कि बिना परमिशन टिकट क्यों बेचे गए।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment