ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ने लगी वेटिंग

On: नवम्बर 24, 2025 4:55 अपराह्न
Follow Us:
Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ने लगी वेटिंग
Join WhatsApp Group

अंबाला (Vande Bharat): फिरोजपुर से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस में अब वेटिंग टिकट का आंकड़ा बढ़ने लगा हैं। सोमवार को वेटिंग का आंकड़ा 20 के पार हो गया था।

रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में ट्रेन में अधिक वेटिंग हो जाएगी। ऐसे में रेलवे ने फैसला किया है कि अगर वंदे भारत में वेटिंग टिकट के आधार पर अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, हालांकि मौजूदा समय में वंदे भारत का संचालन आठ कोच के साथ हो रहा है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला एनके झा ने कहा कि फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अब काफी संख्या में यात्री सफर करने लगे हैं। ऐसे में वेटिंग बढ़ना स्वभाविक है। अगर वेटिंग का आंकड़ा अधिक हुआ तो रेलवे अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला ले सकती है।

Vande Bharat: समय की बचत

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों के समय की बचत हो रही है। इस ट्रेन में फिरोजपुर के अलावा बठिंडा और पटियाला से काफी यात्री सवार हो रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में जहां पहले बठिंडा से दिल्ली पहुंचने में छह से सात घंटे लगते थे, वहीं अब वंदे भारत एक्सप्रेस में यह सफर मात्र 5:30 घंटे में पूरा हो रहा है। इसी प्रकार पटियाला से मेल व एक्सप्रेस में दिल्ली तक जाने में चार से पांच घंटे का समय लगता था, वो अब तीन घंटे में पूरा हो रहा है।

अंबाला से पकड़ते थे शताब्दी

पटियाला से सफर करने वाले व्यापारी शुभम, गौतम व सुखविंदर सिंह आदि ने बताया कि पहले उन्हें दिल्ली जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आना पड़ता था।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

यहां से वो सुबह नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होते थे, इसी प्रकार दोपहर को भी कैंट स्टेशन पर आकर चंडीगढ़ शताब्दी में, लेकिन अब वंदे भारत सीधा पटियाला से होते हुए दिल्ली जा रही है, इसलिए अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने का झंझट खत्म हो गया है। दिल्ली तक सफर खाते-पीते हुए बीत जाता है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment