Xiaomi 15T Pro and 15T lounch see feachers: नई दिल्ली | स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचा दिया शाओमी ने! कंपनी ने दो दमदार फोन Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को लॉन्च कर दिया है। इन फोन्स में MediaTek Dimensity प्रोसेसर और Leica इंजीनियरिंग वाले तीन रियर कैमरे हैं,
जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। Xiaomi 15T Pro में Dimensity 9400+ चिपसेट है, जबकि Xiaomi 15T में Dimensity 8400 Ultra। दोनों में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबी बैटरी लाइफ का वादा करती है।
Xiaomi 15T Pro और Xiaomi 15T की कीमत Xiaomi 15T Pro
Xiaomi 15T Pro की कीमत GBP 649 (लगभग ₹77,000) से शुरू होती है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत GBP 699 (लगभग ₹83,000) और 12GB + 1TB का GBP 799 (लगभग ₹99,000) है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और मोचा गोल्ड कलर्स में मिलेगा।
Xiaomi 15T की कीमत GBP 549 (लगभग ₹65,000) से शुरू है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी GBP 549 (लगभग ₹65,000) में उपलब्ध है। यह ब्लैक, ग्रे और रोज गोल्ड कलर्स में आता है।
Xiaomi 15T Pro के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 15T Pro ड्यूल-SIM फोन है, जो Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। इसमें 6.83-इंच 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) AMOLED LIPO डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 447ppi पिक्सल डेंसिटी और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है।
Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट बनाती है। परफॉर्मेंस के लिए 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट है, जो 12GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
कैमरा और ऑप्टिक्स
Xiaomi 15T Pro में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस है। इसमें 50-मेगापिक्सल Light Fusion 900 सेंसर (OIS, f/1.62 अपर्चर), 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर (5X ऑप्टिकल जूम, OIS) और 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए शानदार है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, USB Type-C, Bluetooth 6, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou, NavIC शामिल हैं। सेंसर्स में accelerometer, ambient light sensor, e-compass, colour temperature sensor, gyroscope, proximity sensor, X-axis linear motor, IR blaster और flicker sensor हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-बेस्ड फेस अनलॉक भी है।
बैटरी और चार्जिंग
5,500mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi का 3D IceLoop सिस्टम हीट मैनेजमेंट के लिए है। फोन का साइज 162.7×77.9×7.96 मिमी और वजन 210 ग्राम है।












