ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar News: भोजन की तलाश में अब जंगली हाथी आबादी का करने लगे रुख

On: November 21, 2025 5:55 PM
Follow Us:
Yamunanagar News: भोजन की तलाश में अब जंगली हाथी आबादी का रुख करने लगे
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamunanagar News): भोजन पानी की तलाश में अब जंगली हाथी आबादी का रुख करने लगे हैं। कलेसर जंगल में रह रहे हाथी पिछले कई दिनों से आबादी में तांडव मचा रहे हैं। बता दें कलेसर राष्ट्रीय उद्यान से निकले हाथियों ने पिछले कई दिनों से किसानों को परेशान कर रखा है।

किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल और गेहूं अब राम भरोसे हैं क्योंकि विभाग से तो लोगों को किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही। आज जंगली हाथी सुबह जंगल से निकलकर जंगल के साथ लगते खेतों में घुस गया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Yamunanagar News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी

किसान सुरेश व मुल्की ने बताया कि जंगली हाथी कई दिनों से जंगल के साथ लगते एरिया में घूम रहा हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। क्योंकि दो दिन पहले भी यही जंगली हाथी आंबवाली की नदी में दिखाई दिया था और उससे चार पहले अराइयांवाला के जंगल के साथ लगते खेतों में गन्ने के खेत में जमकर उत्पात मचाया था।

किसानों ने बताया कि यह जंगली हाथी कई दिनों से किसानों के खेतों में पहुंच रहा है जिससे किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। किसानों ने वन्य प्राणी विभाग से जंगली हाथी को जंगल की तरफ भेजने और उनकी फसलों की सुरक्षा की मांग की है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वहीं, वन्य प्राणी विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उस पर हमला न करें नहीं तो वह घातक हो सकता है। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों का पूरा प्रयास है कि जंगली हाथी को जंगल की तरफ वापस भेजा जाए।

उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे रात के समय अपने साथ लाठी, डंडे लेकर चलें और खेतों में आग जलाकर रखें। इससे जंगली हाथी खेतों की तरफ नहीं आएगा और रात को पहरा देने की अपील की है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment