1. Home
  2. Career

JNV class 6 admit card 2025: नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025, परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ये पढ़ें

JNV class 6 admit card 2025: नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025, परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ये पढ़ें
Download jnvst 6th hall ticket: नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST 2025 के लिए कक्षा 6वीं का एडमिट कार्ड जारी किया। छात्र navodaya.gov.in से डाउनलोड करें। परीक्षा 12 अप्रैल को होगी, जिसमें 80 सवाल होंगे। JNV Class 6 Admit Card के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। डायरेक्ट लिंक और दिशा-निर्देश देखें।
JNV class 6 admit card 2025 jnvst 6th hall ticket news: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST 2025) के लिए कक्षा 6वीं का एडमिट कार्ड आज, 19 मार्च 2025 को जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से JNV कक्षा 6वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, हमने नीचे एक डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराई है, जिससे आप आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

JNV class 6 admit card 2025: परीक्षा की तारीख और समय

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए होने वाली यह प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह टेस्ट कई भाषाओं में लिया जाएगा। परीक्षा में कुल 80 सवाल होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। इनमें मेंटल एबिलिटी, गणित (अर्थमैटिक), और भाषा से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। छात्रों को इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

JNVST कक्षा 6वीं एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। सबसे पहले एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। वहां आपको "JNVST Class 6th Admit Card 2025" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

छात्रों को ध्यान रखना होगा कि JNVST कक्षा 6वीं परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा, एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना भी जरूरी है। अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों की सलाह है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी नियम और निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Ashika Aggarwal NEETSuccess Story: मां प्रोफेसर, पिता CA, बेटी ने NEET पास कर AIIMS में लिया दाखिला


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub