ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Womens ODI: 28 साल बाद ट्राइसिटी में विमन वनडे की वापसी, 14 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

On: June 10, 2025 1:04 PM
Follow Us:
Womens ODI: 28 साल बाद ट्राइसिटी में विमन वनडे की वापसी, 14 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत
Join WhatsApp Group

Womens ODI returns to Chandigarh after 28 years, match against Australia on September 14: बीसीसीआई ने इंटरनेशनल होम सीजन के लिए वेन्यू फाइनल कर दिए हैं और ट्राईसिटी को 3 इंटरनेशनल मुकाबलों की मेजबानी मिली है। इसके तहत 2 विमन वन-डे मैच और एक मेंस टी20 मुकाबला यहां खेला जाना है।

Womens ODI: 14 सितंबर से होगी सीजन की शुरुआत

सीजन की शुरुआत 14 सितंबर से होगी और भारतीय विमन टीम ऑस्ट्रेलिया विमन टीम का सामना करेगी। इसकी मेजबानी पीसीए के न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम को दी गई है। ट्राईसिटी में 10,129 दिन यानी करीब 28 साल बाद कोई विमन वनडे मैच खेला जाएगा।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

पिछला और एकमात्र विमन वनडे मैच 21 दिसंबर 1997 में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। 17 सितंबर को इंडिया ऑस्ट्रेलिया विमन के बीच दूसरा वनडे मैच भी न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

दौरे का तीसरा मैच दिल्ली में 20 सितंबर को खेला जाना है। विमन वनडे वर्ल्ड कप के मैच 30 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। इस मेगा इवेंट से पहले हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम के पास तैयारी परखने का मौका होगा।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम 11 दिसंबर को मेन टी20 मैच

न्यू चंडीगढ़ को एक टी20 मैच की भी मेजबानी दी गई है। ये टी20 मैच 11 दिसंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में होगा और फिर 11 दिसंबर को सिटी में खेलने के बाद दोनों टीमें 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेलेंगी।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment