Adampur corruption case: Major action on corruption in Adampur Public Health Department, three officers including XEN suspended: आदमपुर जनस्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों पर हरियाणा विधानसभा की कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग के (XEN SDO JE सस्पेंड) तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विधानसभा कमेटी की जांच में सामने आई खामियां Adampur corruption case
आदमपुर में शुक्रवार को पहुंची विधानसभा की जांच समिति ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। कमेटी का नेतृत्व डिप्टी स्पीकर (डिप्टी स्पीकर मिड्ढा) कर रहे थे, जिन्होंने खुद बाइक पर बैठकर क्षेत्र का दौरा किया।
सड़कों की हालत इतनी खराब थी कि निरीक्षण टीम को वाहन छोड़कर बाइक से गलियों में जाना पड़ा। समिति को बिजली, पानी, सिंचाई और सड़कों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की गंध मिली।
जिसके बाद एक्सईएन, एसडीओ और जेई को (Haryana government suspension) के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
जनता का फूटा गुस्सा, विधायकों ने बताया हाल
जवाहर नगर और मंडी आदमपुर की गलियों में कीचड़, जलभराव और टूटी सड़कें देखकर विधायकों के चेहरे पर हैरानी साफ थी। विधायक मामन खान ने कहा कि आदमपुर के हालात (Adampur drainage issue) मेवात से भी बदतर हैं।
जनता ने कमेटी से गुहार लगाई कि वह जमीन पर हालात खुद आकर देखे, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर और विधायक चंद्रप्रकाश ने पैदल गलियों में उतरकर स्थिति का जायजा लिया।
भ्रष्टाचार के चलते जन सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे जनता न्याय और कार्रवाई की मांग कर रही है।
जलभराव और प्रशासनिक अनदेखी की विकराल तस्वीर
बारिश के बाद अनाज मंडी क्षेत्र सहित कई जगहों पर पानी भर जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। भाजपा नेता (Kaldeep Bishnoi waterlogged) के घर के बाहर भी पानी भर गया था।
जनस्वास्थ्य विभाग की (Adampur flood problem) सबसे बड़ी लापरवाही जल निकासी में देखी गई। सड़कों पर बहते पानी और गंदगी की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
अब जनता को उम्मीद है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और आदमपुर को इस दुर्दशा से राहत मिलेगी।











