ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Bribery Case: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला सिपाही, राजीनामा की कॉपी के बदले मांगे थे ₹10 हजार

On: जुलाई 24, 2025 8:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gurugram Bribery Case: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला सिपाही, राजीनामा की कॉपी के बदले मांगे थे ₹10 हजार
Join WhatsApp Group

Gurugram Bribery Case: Woman constable caught red handed taking bribe, had demanded ₹10 thousand in exchange for a copy of the resignation: (ACB Action Gurugram Bribery Case) हरियाणा के गुरुग्राम जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम की टीम ने महिला पुलिस थाने मानेसर की एक महिला मुख्य सिपाही को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि सिपाही ने एक युवक से राजीनामा की कॉपी उपलब्ध कराने के बदले ₹10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने सुनियोजित ढंग से जाल बिछाया और सिपाही को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया (ACB arrest Haryana)।

शिकायत के आधार पर बिछाया गया जाल Gurugram Bribery Case

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को शिकायतकर्ता को महिला थाने की सिपाही प्रमीला द्वारा फोन कर थाने बुलाया गया था। बताया गया कि उसके खिलाफ एक लड़की ने शिकायत दी है।

चर्चा के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया और बयान दर्ज किए गए। इसके बाद युवक ने जब महिला सिपाही से राजीनामा की कॉपी मांगी तो उसने ₹10 हजार की मांग की।

यही बात शिकायतकर्ता ने ACB को बताई, जिसके बाद टीम ने रिश्वत की रकम के साथ महिला सिपाही को गिरफ्तार किया (bribery caught red handed)।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता, जांच जारी

गुरुग्राम एसीबी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के मकसद से एसीबी की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

इस मामले में विस्तृत पूछताछ के साथ-साथ रिश्वत मांगने से जुड़ी अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है (ACB sting operation Haryana)।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

राज्य सतर्कता विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा रिश्वत मांगना या देना एक गंभीर अपराध है, और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment