ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Crime: नामी स्कूल की टीचर से 4 जिम ट्रेनर्स ने गैंगरेप, सब गिरफ्तार

On: October 6, 2025 10:03 AM
Follow Us:
Gurugram Crime: नामी स्कूल की टीचर से 4 जिम ट्रेनर्स ने गैंगरेप, सब गिरफ्तार
Join WhatsApp Group

Gurugram Crime gangrape school teacher: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक नामी प्राइवेट स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली महिला टीचर से गैंगरेप का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने चारों आरोपी जिम ट्रेनर्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हो गया है और जांच तेजी से चल रही है। ये घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी डिटेल।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

कैसे हुई ये वारदात? Gurugram Crime

पीड़िता ने गुरुग्राम के ईस्ट महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि सितंबर में एक पार्टी में जिम ट्रेनर गौरव से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातें करने लगे। 1 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे गौरव ने फोन करके मिलने को बुलाया। पीड़िता महिला थाना पूर्व इलाके में गई, जहां गौरव ने उसे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर पहले रेप किया।

फिर उसने अपने साथियों नीरज, अभिषेक और योगेश को बुला लिया, जिन्होंने भी मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को पीड़िता घर लौटी और परिवार को सारी घटना बताई। उसी दिन पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 64(1) और 70(1) के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपी जिम में ट्रेनर हैं और जूंबा डांस की कोचिंग भी देते हैं।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपी गौरव (हिमाचल प्रदेश), नीरज (प्रयागराज), अभिषेक उर्फ मोंटू और योगेश (नारनौल) गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जांच जारी है, और पुलिस ने सभी को अपराध कबूल भी कर लिया है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment