ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Thane Rape Murder: 7 साल की मासूम का रेप-मर्डर, भागा आरोपी बिहार में पकड़ा

On: October 5, 2025 6:56 AM
Follow Us:
Thane Rape Murder: 7 साल की मासूम का रेप-मर्डर, भागा आरोपी बिहार में पकड़ा
Join WhatsApp Group

Thane Rape Murder: ठाणे क्राइम न्यूज: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। भिवंडी शहर में 33 वर्षीय शख्स ने बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को बिहार भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी 6 वर्षीय बच्ची के साथ इसी तरह की एक घटना में शामिल रह चुका है। लेकिन वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

शौच के लिए निकली थी पीड़िता Thane Rape Murder

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को एक बोरे में डालकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि उसी रात जब वह बिहार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन जब वह बहुत देर तक वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पीड़िता के माता-पिता को आरोपी के घर के बाहर वह छोटी बाल्टी मिली जो बच्ची अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि वे दरवाजा तोड़कर आरोपी के घर में घुसे जहां उन्हें एक बोरी में बच्ची का शव मिली।

2023 में 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2023 में भी छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अगस्त में जब सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस हिरासत से भाग गया था।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now