ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Gangrape Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 11वीं की छात्रा से गैंगरेप

On: सितम्बर 19, 2025 9:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gurugram Gangrape Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 11वीं की छात्रा से गैंगरेप
Join WhatsApp Group

Gurugram Gangrape Case Instagram friendship: गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दो युवकों ने कक्षा 11 की 17 साल की छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ट्यूशन जा रही इस सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ यह वारदात हुई।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे उसके घर के पास कार से फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता की आरोपियों से दो-तीन महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

पिता की शिकायत पर खुला मामला Gurugram Gangrape Case

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाम 4:30 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन 6:30 बजे तक नहीं लौटी। जब वे ट्यूशन सेंटर पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी वहां गई ही नहीं।

रात 8 बजे जब बेटी घर लौटी, तो वह डरी हुई थी और रो रही थी। उसने अपने साथ हुई इस भयानक घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

ट्यूशन छोड़ने के बहाने अगवा

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि ट्यूशन सेंटर जाते वक्त दो युवक, लक्ष्य और अंकित, काले रंग की कार में आए। उन्होंने ट्यूशन छोड़ने का बहाना बनाकर उसे कार में बिठाया, जबकि उसने कई बार मना किया। इसके बाद दोनों उसे एक सुनसान जगह ले गए और वहां दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मंगलवार को शिवाजी नगर थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद FIR दर्ज की गई है। दोनों आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment