ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Crime: 8वीं के छात्र को लोहे की स्केल से पीटा! चेहरे पर पड़े निशान, परिजन भड़के

On: नवम्बर 22, 2025 9:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Crime: 8वीं के छात्र को लोहे की स्केल से पीटा! चेहरे पर पड़े निशान, परिजन भड़के
Join WhatsApp Group

Haryana Crime: हरियाणा के घरौंडा इलाके में एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा 8वीं कक्षा के छात्र को लोहे की स्केल से पीटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। यह घटना उस समय हुई जब गांव पुंडरी का 14 वर्षीय छात्र कल्हेड़ी गांव के पास बरसत रोड स्थित निजी स्कूल में क्लास में बैठा था।

क्लास में शोर पर फूटा शिक्षक का गुस्सा

छात्र के अनुसार, बुधवार को स्कूल प्रबंधन ने तीन कक्षाओं को एक साथ बैठा दिया था। उस दौरान मैथ्स टीचर प्रवीण कुमार मौजूद थे। क्लास में किसी बच्चे ने शोर मचाया और गलती से छात्र का नाम ले दिया। इससे गुस्साए शिक्षक ने उसके हिप्स पर लोहे की स्केल से कई वार कर दिए। साथ ही गर्दन और उंगली पर भी चोटें आईं।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

घर पहुंचने पर खुला दर्दनाक मामला Haryana Crime

छात्र के चाचा मोहित ने बताया कि जब वह शाम को खेतों से घर लौटे तो कार्तिक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पूछने पर उसने पिटाई की पूरी बात बताई। उसके हिप्स पर चोट के गहरे निशान थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

स्कूल और पुलिस की प्रतिक्रिया

खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले पर कहा कि बच्चे को इस तरह मारना बिल्कुल गलत है और इस पर स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी। वहीं, घरौंडा थाना जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि शिक्षक प्रवीण कुमार के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment