ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Amritsar Crime: UK से चलने वाले हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 5 गिरफ्तार, पिस्तौल-राइफल बरामद

On: November 17, 2025 11:35 AM
Follow Us:
Amritsar Crime: UK से चलने वाले हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 5 गिरफ्तार, पिस्तौल-राइफल बरामद
Join WhatsApp Group

Amritsar Crime: अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यूके से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार स्मगलिंग नेटवर्क के पांच खतरनाक आरोपियों को धर दबोचा। ये गिरफ्तारी पंजाब में संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान का हिस्सा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

अमृतसर देहात के एसपी (डिटेक्टिव) आदित्य वारियर ने बताया कि सभी आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। इनका मकसद पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को और मजबूत करना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में जुटी है और शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

क्या-क्या बरामद हुआ? Amritsar Crime

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – बबलदीप सिंह उर्फ लव, गुरप्रीत सिंह, करणबीर सिंह उर्फ पिस्तौल, प्रिंस और रोहित।
इनके पास से बरामद हुए हथियार:
दो 9एमएम पिस्तौल
एक डबल बैरल 12-बोर राइफल
12-बोर के 10 जिंदा कारतूस

9एमएम के 7 जिंदा कारतूस

डीएसपी (डिटेक्टिव) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि बाकी साथियों की पहचान हो चुकी है और कई जगहों पर छापे मारकर उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। पूछताछ में सप्लाई चेन, पैसों के लेन-देन और गैंग के कम्युनिकेशन नेटवर्क की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

विदेशी कनेक्शन की जांच तेज

पुलिस के मुताबिक ये गिरोह पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई और अपराध को बढ़ावा देने में सक्रिय था। विदेशी संपर्कों से हथियार तस्करी और पैसों के ट्रांजेक्शन के कई बड़े राज खुल रहे हैं। थाना अजनाला में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस नेटवर्क के आगे-पीछे के सारे कनेक्शन खंगाल रही है ताकि पूरा गिरोह नेस्तनाबूद हो जाए।
हर हर महादेव! अमृतसर पुलिस को सलाम!

फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला
फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment