ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Crime: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 62 लाख, युवक मेक्सिकों में फंसा

On: November 16, 2025 6:27 PM
Follow Us:
कैथल अमेरिका वीजा फ्रॉड: 62 लाख लेकर युवक को मेक्सिको में फंसा दिया, केस दर्ज।
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal Crime): मटौर निवासी युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 62 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे करीब 18 माह पहले भारत से भेजा था, लेकिन वह अभी तक मेक्सिको में फंसा हुआ है। अब युवक की पत्नी ने इस मामले में चीका थाना में शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव मटोर निवासी सर्वजीत ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विनोद कुमार विदेश जाना चाहता था। उसके लिए करीब दो साल पहले उसके पति ने गांव पीडल निवासी नरेश व सतपाल से अमेरिका जाने को लेकर बातचीत की थी।

आरोपियों ने उसके पति को 62 लाख रुपये में विदेश भेजने की बात कही। उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग समय में उसके पति से 54 लाख रुपये ले लिए और बाकी आठ लाख रुपये में आरोपी सतपाल के नाम मकान रजिस्टर करवा लिया। महिला ने पुलिस से मांग की आरोपियों को जल्द पकड़ कर उसके पति को वापस लाया जाए।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

मेक्सिको शहर में रख हुआ युवक को

युवक की पत्नी सर्वजीत ने कहा कि आरोपियों ने उसके पति को घर से विदेश भेज दिया। अब रास्ते में उसे मेक्सिको शहर में रख हुआ है। उसको घर से गए 18 मास हो गए हैं।

आरोपी न तो उसे सही जगह पर भेज रहे हैं और न उसे वापस भारत बुला रहे हैं। उसका पासपोर्ट भी मौके पर ब्राजील में डोंकर के पास है, जो नरेश ने दिलवा रखा है। अब वापस न आने के कारण उसका पति वहीं पर फंसा हुआ है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गुहला डीएसपी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पीडल निवासी नरेश व सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

मोबाइल छीनकर फरार होने वाले गिरफ्तार

पुलिस ने युवक का मोबाइल छीनकर फरार होने वाले आरोपी खरका निवासी हरविंद्र सिंह तथा थेह खरका निवासी गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच थाना चीका प्रभारी अमन व एएसआई जसवीर सिंह की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की गांव काकौत निवासी शीशपाल की शिकायत अनुसार छह अगस्त को वे शाम करीब 7:30 बजे चीका–कैथल रोड पर अनाज मंडी के पास खड़े थे। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक आए, जिनमें पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से विवो कंपनी का मोबाइल छीन लिया और कैथल की तरफ भाग निकले।

जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में पंजाब जेल में बंद थे। जिनकी मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment