1. Home
  2. Crime

Uttar Pradesh: संतान न होने के चलते पति ने पत्नी के सीने व प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किए वार

Uttar Pradesh: संतान न होने के चलते पति ने पत्नी के सीने व प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किए वार

Crime News: 25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन रविंद्र अपनी ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ वापस आया। घर आने के बाद उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। इसी दौरान पति ने पत्नी के निजी अंगों पर ब्लेड से वार कर दिया। साथ ही छाती पर भी कई बार ब्लेड मारा। उसके बाद घर से फरार हो गया। 

लखनऊ। Uttar Pradesh: गृह कलेश के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला। आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट के साथ ही उसके सीने पर भी ब्लेड से कई वार किए और

इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। वारदात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र की है। गंभीर घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने केएल राहुल को वनडे में उप-कप्तान के पद से हटाया, हार्दिक पंड्या बने वनडे क्रिकेट में भारत के नए उप-कप्तान

विवाद के चलते मायके में रह रही थी महिला 

छह वर्ष पहले पीड़ित महिला की शादी रविंद्र नाम के युवक के साथ हुई थी। इतने समय बाद भी दंपति की की कोई संतान नहीं थी जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। महिला के मां नहीं बन पाने पर दंपति के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी बीते आठ महीने से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। 

ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर ने खेल के सबसे लम्बे प्रारुप में पूरे किये 8000 रन, अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में लगाई सेंचुरी

25 दिसंबर को मायके से घर ले आया, अप्राकृतिक संबंध बनाए

क्रिसमस वाले दिन 25 दिसंबर को रविंद्र ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ आ गया। महिला ने बताया कि इसके बाद घर पर रविंद्र ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए।

महिला का कहना है कि इस बीच पति को पता नहीं अचानक क्या हुआ,  उसने उसके निजी अंग पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसी के साथ सीने पर भी कई बार ब्लेड मार दिए। 

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को मिला भारत की टी-20 टीम का पदभार, वनडे क्रिकेट में भी बने भारतीय टीम के उपकप्तान

हालत देख उड़े सास-ससुर के होश, अस्पताल पहुंचाया, रविंद्र फरार 

ब्लेड से किए गए हमले के बाद महिला लहुलुहान हो गई और उसकी चीख सुनकर सास-ससुर कमरे पहुंचे और हालत देखकर हतप्रभ रह गए।  इसी दौरान मौका पाकर रविंद्र घर से फरार हो गया।

सास-ससुर ने गंभीर हालत में बहू को अस्पताल पहुंचाया। वारदात की सूचना के बाद मोहनलालगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: आईपीएल ऑक्शन में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट्स के बाद अब शिवम मावी और मुकेश कुमार को भारत की टी-20 टीम में भी मिली जगह

जानिए क्या कहती है पुलिस 

एडीसीपी (दक्षिण) मनीषा सिंह ने बताया है कि आरोपी पति रविंद्र ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को ब्लेड से क्षति पहुंचाई है और महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और रविंद्र की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल, द एशेज, वनडे विश्व कप, जानिये 2023 में होने वाले बड़े मैचों और सीरीज का पूरा शेड्यूल

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub