1. Home
  2. Cricket

Cricket Schedule 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल, द एशेज, वनडे विश्व कप, जानिये 2023 में होने वाले बड़े मैचों और सीरीज का पूरा शेड्यूल

Cricket Schedule 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल, द एशेज, वनडे विश्व कप, जानिये 2023 में होने वाले बड़े मैचों और सीरीज का पूरा शेड्यूल

India Schedule 2023: 2023 में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी देखने के लिए बहुत कुछ है। जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज। इसके बाद फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और फिर अप्रैल-मई में आईपीएल। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत अक्टूबर में साल के अंत में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी भी करेगा।

Cricket Schedule 2023: दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के पास 2023 में क्रिकेट के सभी फोर्मट्स में देखने के लिए बहुत कुछ है। चाहे जून में ओवल के मैदान पर होने वाला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हो या सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता 'द एशेज'।

2023 में इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट अपने चरम पर होने वाला है। 2023 में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी देखने के लिए बहुत कुछ है। जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज। इसके बाद फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और फिर अप्रैल-मई में आईपीएल।

सबसे बड़ी बात यह है कि भारत अक्टूबर में साल के अंत में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी भी करेगा। इससे पहले भारत जून में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर सकता है। 

ये भी पढ़ें: 16 करोड़ के बिके निकोलस पूरन, लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम में हुए शामिल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023

Cricket Schedule 2023

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-2023 चक्र जल्दी ही समाप्ति की ओर आ रहा है। भारत ने बांग्लादेश पर 2-0 से जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ और अब घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-2023 चक्र में अब कुल 13 मैच बचे हैं। 

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका 

3* टेस्ट (दिसंबर 2022-जनवरी 2023)

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 

2 टेस्ट (दिसंबर 2022-जनवरी 2023)

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 

4 टेस्ट (फरवरी- मार्च 2023)

  • साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 

2 टेस्ट (मार्च 2023)

  • न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 

2 टेस्ट (मार्च 2023)

ये भी पढ़ें: आईसीसी ने ब्रिसबेन की पिच को बताया 'औसत से नीचे', पिच को मिला डिमेरिट अंक

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: फरवरी-मार्च 2023

Cricket Schedule 2023

9 फरवरी से नागपुर के वीसीए स्टेडियम में शुरू होने वाली चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के साथ भारत में टेस्ट क्रिकेट की भव्य शैली में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अगले 3 मैच दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2017 में भारत का दौरा किया था और भारत ने उस सीरीज को 2-1 से जीता था। उसके बाद भारत ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है और दोनों बार 2-1 के अंतर से ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर शिकस्त दी।

2017 के बाद से भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा है। भारत के क्रिकेट प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में मात दे। 

  • पहला टेस्ट 

9-13 फरवरी (नागपुर)

  • दूसरा टेस्ट 

17-21 फरवरी (दिल्ली)

  • तीसरा टेस्ट 

1-5 मार्च (धर्मशाला)

  • चौथा टेस्ट 

9-13 मार्च (अहमदाबाद)

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को मिलेगा नए साल का तोहफा, मंगलवार को आधिकारिक तौर पर नियुक्त किए जा सकते हैं भारत के नए टी-20 कप्तान

पुरुष वनडे विश्व कप: अक्टूबर-नवंबर 2023

Cricket Schedule 2023

2023 के अंत में भारत में पुरुषों का 50 ओवरों का विश्व कप भी खेल जाना है। भारत 2011 के बाद पहली बार 50 ओवरों के विश्व कप आयोजन होगा। टूर्नामेंट अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाएगा और शीर्ष 10 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेंगी।

विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे और 2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड कि टीम विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन होगी। भारत पहली बार विश्व कप की संपूर्ण मेजबानी कर रहा है। इस बार कोई सह-मेजबान नहीं है।

2011 में विश्व कप की मेजबानी भारत ने की थी, 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने और 2019 इंग्लैंड ने विश्व कप की मेजबानी की थी और सभी टीमों ने अपने घर में विश्व जीता था। अब 2023 विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है और फैंस को उम्मीद होगी कि इस बार विश्व कप भारत ही जीतेगा।

ये भी पढ़ें: सनराइज़र्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा, मयंक अग्रवाल भी गए हैदराबाद की टीम में

एशेज 2023: जून-जुलाई 2023

Cricket Schedule 2023

2023 एशेज का साल भी है। इस बार ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। पहला टेस्ट 16 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होगा। एशेज सीरीज के अगले 4 मैच लॉर्ड्स, हेडिंग्ले, मैनचेस्टर और ओवल के मैदानों पर खेले जाएंगे।

2021-22 एशेज सीरीज में घर पर पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से करारी हार थमाई थी। लेकिन उस समय इंग्लैंड के कप्तान जो रुट थे। अब इंग्लैंड कि टेस्ट कप्तानी बेन स्टोक्स के हाथ में हैं और इंग्लैंड अब अलग तरीके से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है।

बेन स्टोक्स के नेतृत्व और ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड पूरी तरह से अलग टीम दिख रही है। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड अपने पिछले 10 मैचों में से सिर्फ 1 मैच हारी है। इसलिए एशेज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। 

  • पहला टेस्ट 

16-20 जून (बर्मिंघम)

  • दूसरा टेस्ट 

28 जून-2 जुलाई (लॉर्ड्स)

  • तीसरा टेस्ट 

6-10 जुलाई (हेडिंग्ले)

  • चौथा टेस्ट 

19-23 जुलाई (मैनचेस्टर)

  • पांचवा टेस्ट 

27-31 जुलाई (ओवल)

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से होगी आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत, महिला आईपीएल का पहला सीजन 3 मार्च से होगा शुरू

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।