Manisha death case: Ruckus in Manisha death case in Bhiwani! Internet shut down for 48 hours, know the whole matter: चंडीगढ़ | हरियाणा के भिवानी और चरखी दादरी में 19 साल की शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर गुस्सा भड़क गया है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने दोनों जिलों में मंगलवार से 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाएं बंद कर दी हैं।
मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की जानकारी लेने गई थी और फिर लापता हो गई थी। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आइए जानते हैं इस घटना की पूरी कहानी।
पुलिस का दावा: आत्महत्या का मामला Manisha death case
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि मनीषा ने जहर खाकर आत्महत्या की। भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मनीषा के शव के पास एक बैग में सुसाइड नोट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले।
साथ ही, कीटनाशक खरीदने के सबूत भी सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑर्गेनोफॉस्फोरस रसायन की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जो मनीषा की मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न की संभावना को भी खारिज किया है।
परिवार और ग्रामीणों का विरोध Manisha death case
मनीषा के पिता संजय ने पुलिस के आत्महत्या के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। मुझे न्याय चाहिए।” संजय ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया।
ग्रामीणों ने भी पुलिस के निष्कर्षों पर सवाल उठाए और भिवानी में एक प्रमुख सड़क को जाम कर विरोध जताया। इस मामले में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रही है।
इंटरनेट बंद और बढ़ता विवाद
मनीषा की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिवानी और चरखी दादरी में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इस मामले में सुसाइड नोट के सामने आने से जांच का रुख बदला है, लेकिन ग्रामीणों और नेताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। यह मामला अब हरियाणा में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।











