ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Manisha Murder Case: मनीषा हत्याकांड में फोगाट खाप का अल्टीमेटम! 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन

On: अगस्त 18, 2025 8:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
Manisha Murder Case: मनीषा हत्याकांड में फोगाट खाप का अल्टीमेटम! 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन
Join WhatsApp Group

Manisha Murder Case: Phogat Khap’s ultimatum in Manisha murder case! If there is no arrest within 24 hours then there will be a big protest: भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघानी में हुए लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

इस मामले में अब फोगाट खाप भी सामने आ गई है। खाप ने सरकार और प्रशासन को 24 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सर्वखाप महापंचायत बुलाकर बड़े और सख्त फैसले लिए जाएंगे।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

फोगाट खाप का कड़ा रुख Manisha Murder Case

रविवार को चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम में फोगाट खाप की कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मनीषा हत्याकांड पर गहराई से चर्चा की गई। खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खाप ने हत्याकांड को जघन्य अपराध बताते हुए आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। खाप ने साफ कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

सरकार और पुलिस पर सवाल

खाप प्रधान सुरेश फोगाट और सचिव पूर्व डीईओ कुलदीप फोगाट ने एकजुट होकर कहा कि मनीषा हत्याकांड में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना पुलिस और सरकार की नाकामी है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देनी चाहिए।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

खाप ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ा नहीं गया, तो सर्वखाप महापंचायत बुलाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो उत्तर भारत की सभी खापों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment