ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Old Vehicle Seizure Case: केंद्रीय मंत्री और दिल्ली सीएम समेत 10 नेताओं पर कोर्ट केस

On: अगस्त 1, 2025 8:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
Old Vehicle Seizure Case: केंद्रीय मंत्री और दिल्ली सीएम समेत 10 नेताओं पर कोर्ट केस
Join WhatsApp Group

Old Vehicle Seizure Case: Court case against 10 leaders including Union Minister and Delhi CM: (पुराने वाहनों की जब्ती मामला) अब सिर्फ एक प्रशासनिक नीति नहीं, बल्कि कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है। गुरुग्राम की एडिशनल सेशन कोर्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की सीएम समेत 10 नेताओं के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

याचिका में आरोप है कि डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को जब्त कर स्क्रैपिंग एजेंसियों को सौंपा जा रहा है, जो जनता की संपत्ति की लूट है। (vehicle scrapping controversy)

संविधान और कानून का उल्लंघन? Old Vehicle Seizure Case

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

सीनियर एडवोकेट मुकेश कुल्थिया ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि यह कार्रवाई केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और इसके संशोधित नियमों (2019, 2021, 2022, 2023) का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी बताया कि वाहन की वैध उम्र 15 वर्ष है और इसके बाद 5-5 साल के लिए रिन्युअल संभव है। फिर भी सरकार और अधिकारी किस अधिकार से जनता की गाड़ियां जब्त कर रहे हैं? (Motor Vehicles Act violation)

याचिका में यह भी कहा गया है कि यह कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 300A (संपत्ति का अधिकार), 19(1)(ड) (आवागमन की स्वतंत्रता), 19(1)(ग) (व्यवसाय की स्वतंत्रता) और 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का उल्लंघन है। (constitutional rights violation)

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

कोर्ट की प्रतिक्रिया और अगली सुनवाई

यह मामला पहले 5 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल किया गया था लेकिन पूर्व स्वीकृति के अभाव में खारिज कर दिया गया। इसके बाद एडवोकेट कुल्थिया ने एडिशनल सेशन कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजेएम कोर्ट से रिकॉर्ड तलब किए हैं। (CJM court record summon)

इस याचिका में जिन नेताओं को आरोपी बनाया गया है उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली परिवहन विभाग की सचिव निहारिका राय, पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और अन्य अधिकारी शामिल हैं। (Nitin Gadkari court case)

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अगर कोर्ट याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला देती है, तो यह दिल्ली सरकार और संबंधित अधिकारियों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment