Principal Murder Hisar: 4 students arrested in Principal Murder Case: School discipline became the reason for death: हिसार जिले के गांव बास स्थित एक निजी स्कूल में जो हुआ, उसने शिक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया।
प्रिंसिपल मर्डर केस (principal murder Hisar) में पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपी छात्र एक-दूसरे के दोस्त थे और घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
अनुशासन बना हत्या की वजह, सोशल मीडिया ने बढ़ाई आग Principal Murder Hisar
हांसी एसपी अमित हर्षवर्धन ने मीडिया को जानकारी दी कि शुक्रवार को मुंढाल बस स्टैंड पर चारों छात्रों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि स्कूल यूनिफॉर्म में दिखे इन छात्रों की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि प्रिंसिपल छात्रों को अनुशासन में रहने, बड़े बालों और नशे से दूर रहने को लेकर अक्सर समझाते थे। यही बातें कुछ छात्रों को नागवार गुजरीं। (student killed principal)
हत्या की योजना सोशल मीडिया से प्रभावित होकर बनाई गई, जिसमें छात्रों ने 10 लाख रुपये की डिमांड भी शामिल की। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति इसमें शामिल तो नहीं।
करतार स्कूल में चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
घटना गुरुवार को नारनौंद के करतार मेमोरियल स्कूल में हुई। स्कूल के संचालक जगबीर पानू पर दो छात्रों ने चाकू से हमला किया। घायल अवस्था में उन्हें हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों आरोपी छात्र हमले के बाद मौके से फरार हो गए, जिनकी बाद में गिरफ्तारी हुई।













