Aaj ka Panchang 20 March 2025: 20 मार्च 2025 का पंचांग: चैत्र माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उपायों की पूरी जानकारी

Aaj ka Panchang 20 March 2025 Dainik Panchang in Hindi: गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। ये दिन भगवान विष्णु और उनके अवतारों की भक्ति के लिए समर्पित है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, विष्णु सहस्रनाम का जाप करते हैं और भगवान को पीले फूलों के साथ चने की दाल का प्रसाद चढ़ाते हैं। मान्यता है कि गुरुवार को पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
ज्योतिष में गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जिसे देव गुरु के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रह ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्मिकता और धन-वैभव को प्रभावित करता है। अगर कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो ज्योतिषी सलाह देते हैं कि गुरुवार को व्रत करें, पीले कपड़े पहनें और पीली वस्तुओं का दान करें। ये उपाय बृहस्पति की सकारात्मक शक्ति को बढ़ाते हैं। तो आइए, जानते हैं 20 मार्च 2025 के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और अन्य जरूरी जानकारी।
Aaj ka Panchang 20 March 2025: आज का पंचांग 20 मार्च 2025
संवत: पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह: चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि: चैत्र माह कृष्ण पक्ष षष्ठी
पर्व: गुरुवार व्रत
दिन: गुरुवार
सूर्योदय: सुबह 06:26 बजे, सूर्यास्त: शाम 06:32 बजे
नक्षत्र: अनुराधा
चंद्र राशि: वृश्चिक (स्वामी: मंगल)
सूर्य राशि: मीन (स्वामी: गुरु)
करण: तैतिल
योग: वज्र
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 से 12:55 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से 03:25 तक
गोधुली मुहूर्त: शाम 06:25 से 07:21 तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:03 से 05:07 तक
अमृत काल: सुबह 06:03 से 07:46 तक
निशीथ काल: रात 11:42 से 12:26 तक
संध्या पूजन: शाम 06:26 से 07:04 तक
दिशा शूल (Disha Shool)
दक्षिण दिशा: इस दिशा में यात्रा से बचें। अगर जरूरी हो तो एक दिन पहले प्रस्थान तय करें और पक्षियों को दाना-पानी दें।
राहुकाल (Rahu Kaal)
दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक: इस समय बड़े कार्यों से बचें।
क्या करें?
चैत्र माह की कृष्ण पक्ष षष्ठी एक कल्याणकारी दिन है। भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करें। पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य से लाभ मिलेगा। भगवान कृष्ण की उपासना फलदायी होगी। गुरु और चंद्रमा के बीज मंत्रों का जाप करें। श्री सूक्त का पाठ करें और चने की दाल दान करें। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग शिव मंदिर में कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। सात अनाज और तिल का दान करें। गुरु और पिता का सम्मान करें।
क्या न करें?
बड़ों का अनादर न करें, इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Gangaur Puja 2025: कब है गणगौर पूजा, जानें तारीख और इस त्योहार के खास गीत
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।