ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में ‘जेब्रा’ से ‘राजमाता’ तक, घरवालों ने एक-दूसरे को दिए ये मजेदार Nicknames

On: September 23, 2025 12:57 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में ‘जेब्रा’ से ‘राजमाता’ तक, घरवालों ने एक-दूसरे को दिए ये मजेदार Nicknames
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 contestants nicknames: नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का घर इन दिनों हंसी-मजाक और तंज का अड्डा बना हुआ है। घरवालों ने एक-दूसरे को ऐसे मजेदार निकनेम दे रखे हैं कि सुनकर हंसी नहीं रुकती। कभी प्यार से, कभी गुस्से में, तो कभी चिढ़ाने के लिए ये नाम सामने आते हैं। स्कूल के बच्चों की तरह घरवाले एक-दूसरे को अतरंगी नामों से पुकारते हैं। आइए, जानते हैं कि बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स को कौन-कौन से मजेदार नाम मिले हैं।

कुनिका सदानंद को ‘राजमाता’ का तमगा

कुनिका सदानंद ने किचन पर अपनी बादशाहत कायम रखी है। कभी परवरिश तो कभी संस्कारों का हवाला देकर वो घरवालों को खरी-खोटी सुनाती रहती हैं। उनके इस सौतेली मां जैसे बर्ताव की वजह से घरवालों ने उन्हें प्यार से ‘राजमाता’ का तमगा दे दिया। कुनिका का ये नाम सुनकर फैंस भी हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

Bigg Boss 19 में प्रणित मोरे की चिढ़ ‘जेब्रा’

प्रणित मोरे ने घर में एंट्री के साथ ही अपने रंग-रूप का मजाक उड़ाकर सबको हंसा दिया था। लेकिन अब घरवाले उनकी पीठ पीछे उन्हें ‘जेब्रा’ कहकर चिढ़ाते हैं। अमाल मलिक और बाकी कंटेस्टेंट्स को प्रणित के सफेद-काले कपड़े और रंग इतने पसंद आए कि ये नाम उन पर चस्पां हो गया।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

तान्या मलिक पर ‘औकात के बाहर’ का तंज

तान्या मलिक अपनी रईसी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो बार-बार अपनी अमीरी का ढोल पीटती हैं, जिसकी वजह से घरवाले उन्हें कभी ‘अरबपति’ तो कभी ‘औकात के बाहर’ कहकर तंज कसते हैं। तान्या का ये निकनेम सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

फरहाना भट को कह दिया ‘पिरहाना’

फरहाना भट घर में शांति की बात लेकर आई थीं, लेकिन अब वो ज्यादातर वक्त लड़ाई-झगड़ों में उलझी रहती हैं। उनके गुस्सैल अंदाज को देखकर घरवालों ने प्रणित के साथ तालमेल बिठाते हुए उन्हें ‘पिरहाना’ का नाम दे दिया। बता दें, पिरहाना एक मांसाहारी और आक्रामक मछली होती है, जो फरहाना के रवैये से काफी मेल खाती है।

आवेज दरबार: ‘डांसर’ की ताल पर तंज

आवेज दरबार को उनके डांस के लिए घर में खूब ट्रोल किया जाता है। गुस्से में घरवाले उन्हें ‘डांसर’ कहकर लताड़ते हैं। आवेज का ये निकनेम उनके डांस मूव्स की वजह से फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अशनूर कौर: ‘चीटर’ और ‘अहसान जताने वाली’

टीवी शो YRKKH की स्टार अशनूर कौर ने कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक को जिताने का अहसान जताया, जो घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। नतीजा? उन्हें ‘चीटर’ और ‘अहसान जताने वाली’ जैसे नाम मिल गए। अशनूर का ये अंदाज फैंस को भी हैरान कर रहा है।

नीलम गिरि: ‘पीपल प्लीजर’ और ‘तेली’

नीलम गिरि ने घर में धीमी शुरुआत की, लेकिन अब वो सबके लिए कुछ न कुछ करके तारीफें बटोर रही हैं। उनकी इस आदत की वजह से घरवाले उन्हें ‘पीपल प्लीजर’ और ‘तेली’ कहकर चिढ़ाते हैं। नीलम का ये निकनेम उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

मृदुल तिवारी ‘बिन पेंदे का लोटा’

सीजन की शुरुआत में कुनिका सदानंद ने मृदुल तिवारी को ‘बिन पेंदे का लोटा’ कहा था। लेकिन मृदुल ने इस तंज को इतने दमदार तरीके से हैंडल किया कि अब कोई उनकी हिम्मत नहीं करता। मृदुल का ये अंदाज फैंस को उनका दीवाना बना रहा है।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अभिषेक बजाज को मिल ‘होटल मैनेजर’ का नाम

अभिषेक बजाज को फरहाना ने ‘अंडा चोर’ का नाम दिया, तो अमाल मलिक ने उनके स्टाइलिश आउटफिट्स को देखते हुए ‘होटल मैनेजर’ कहकर चिढ़ाया। अभिषेक के ये निकनेम घर में हंसी का माहौल बना रहे हैं।

नीलम जीशान कादरी को कहती हैं ‘डॉन’

जीशान कादरी घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। लेकिन जब वो कोई टास्क हारते हैं या काम नहीं कर पाते, तो नीलम और तान्या उन्हें ‘डॉन’ कहकर छेड़ती हैं। “क्या डॉन बनेगा रे तू?” उनका ये तंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment