ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala E-Bus: 5 नई AC ई-बसें आईं, अंबाला में प्रदूषण फ्री सफर का आनंद लेंगे यात्री

On: नवम्बर 3, 2025 7:16 अपराह्न
Follow Us:
Ambala E-Bus: 5 नई AC ई-बसें आईं, अंबाला में प्रदूषण फ्री सफर का आनंद लेंगे यात्री
Join WhatsApp Group

अंबाला, (Ambala E-Bus): जिला में पांच और नई वातानुकूलित एसी बसों आ गई हैं। इन्हें स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में पर्यावरण के अनुकूल स्थानीय शहरी बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल मार्गों पर शामिल किया गया है। इससे पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें थी, अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर इनकी संख्या 15 हो गई है जोकि पर्यावरण के अनुकूल बेहतर एवं सकारात्मक कदम है।

नई ई-बसों से हरा-भरा सफर

ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े इसके लिए स्थानीय बस मार्गों पर 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

लोकल परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 25 बसों का संचालन परिवहन विभाग की ओर से किया जा रहा है, जिसमें अब इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या 15 हो गई है। परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयास से अंबाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद दोबारा शुरू किया जा सका है।

विज के प्रयासों की टाइमलाइन

मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ परिवहन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर पांच जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

ये रूट्स पर दौड़ेंगी बसें

अंबाला शहर से अंबाला कैंट। शहर से सुभाष पार्क व नन्हेड़ा। शहर से कैंट, महेशनगर, बब्याल व बोह। शहर से कैंट, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी व पंजोखरा साहिब। शहर से कैंट, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम, शाहपुर, कोटकछुआ। शहर से कैंट, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम, शाहपुर, मोहड़ी, कैंट, बलदेव नगर व एमएम अस्पताल।

शहर से कैंट, महेशनगर, करधान व ब्राहम्ण माजरा। शहर से कैंट, शास्त्री कालोनी, शाहपुर, दुखेड़ी, कैंट व अंबाला शहर। शहर से कैंट, उगाड़ा, बाड़ा, तेजा मोहड़ी, कैंट व अंबाला शहर। शहर से अंबाला कैंट – शास्त्री कॉलोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment