ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: तेंदुए की संभावना पर लोगों में व्याप्त है भय, अभी तक नहीं मिले सुराग

On: नवम्बर 4, 2025 6:25 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: तेंदुए की संभावना पर लोगों में व्याप्त है भय, अभी तक नहीं मिले सुराग
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News)। तेंदुआ होने की घटना ने अंबाला छावनी के लोगों को हैरत में डाल दिया है। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों में तो डर पहले से ही था, अब सोमवार को माली परेड क्षेत्र में बड़ा जानवर दिखने की सूचना ने सैन्य क्षेत्र के लोगों को भी चिंता में डाल दिया। मंगलवार को सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाने क्षेत्र में वन्य प्राणी विभाग की टीम पहुंची, पर उन्होंने तेंदुआ या कोई बड़ा जानवर होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

Ambala News: पंजों के निशान भी देखे

इस दौरान जिस परिवार ने बड़ा जानवर होने का दावा किया था उससे भी वन्य प्राणी विभाग की टीम ने बात की, उनके बताए पंजों के निशान भी देखे। अंत में उन्होंने कहा कि वह निशान तो कुत्ते के हैं। इधर वन्य प्राणी विभाग की टीम के आने से पहले क्षेत्र के मंदिर में स्थानीय लोगों ने उद्घाेषणा कर दी कि लोग सतर्क हो जाएं, क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है और अपने बच्चों को बाहर न निकलने दें, इसके बाद लोगों में और दहशत का माहौल बन गया।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

शेड पर चल रहा था कोई जानवर

स्थानीय निवासी ऋतु ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व अपने घर की शेड पर भारी भरकम जानवर के चलने की आवाज सुनी थी। वह जानवर उनके घर की दीवार लांघ कर आगे चला गया। उस भूरे रंग के जानवर के पंजे भी काफी बड़े हैं। उन्होंने अंदाजा लगाया कि पंजे के निशान देखने पर कुत्तों से नहीं मिलते हैं। ऋतु ने बताया की उसके घरवालों ने उस जानवर की एक झलक भी देखी, फिलहाल वह काफी डरे हुए हैं।

वहीं पूर्व पार्षद ललित कुमार ने बताया कि तेंदुआ की सूचना मिलने के बाद सभी डरे हुए हैं। बच्चों ने भी भारी भरकम जानवर को देखा है और उसके पंजों के निशान भी तेंदुए जैसे हैं लेकिन फिलहाल वाइल्ड विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर जानवर है तो उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

विभाग ने नकारा

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि माली परेड में मिले निशान कुत्तों के दिखाई देते हैं। अभी तक तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। अभी तक कोई जंगली जानवर हर्बल पार्क में लगाए उनके पिंजरे में नहीं फंसा है।

इसके साथ ही किसी जानवर की कोई हलचल भी नहीं दिखी है, जिस जगह तेंदुआ जैसा जानवर आता है वहां पर कुत्ते व अन्य जानवर गायब हो जाते हैं पर यहां तो कुत्ते भी खेतों में अकेले घूमते मिल रहे हैं। अभी तक किसी जानवर की मौत की खबर भी नहीं मिली है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

Leave a Comment