ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lehenga Trends: शादी सीजन में पीकॉक, पठानिया और गुजराती कढ़ाई वाले लहंगे की बढ़ी मांग

On: नवम्बर 4, 2025 6:17 अपराह्न
Follow Us:
Lehenga Trends: शादी सीजन में पीकॉक, पठानिया और गुजराती कढ़ाई वाले लहंगे की बढ़ी मांग
Join WhatsApp Group

कैथल (Lehenga Trends) । शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पीकॉक डिजाइन, पठानिया स्टाइल और गुजराती कढ़ाई वाले मिरर वर्क लहंगों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पारंपरिक कारीगरी और रंगीन धागों से सजे ये लहंगे दुल्हनों और युवतियों के लिए पहली पसंद बनते जा रहे हैं। शोरूम के संचालक प्रमोद मित्तल ने बताया कि जयपुर से आने वाले डिजाइनर लहंगे की मांग सबसे अधिक हैं।

Lehenga Trends: बाजारों में छाई रौनक

दुकानदारों के अनुसार, बाजार में तीन हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की रेंज में लहंगे उपलब्ध हैं। पीकॉक डिजाइन लहंगे अपनी सुंदर मोर कढ़ाई के कारण खास पसंद किए जा रहे हैं, वहीं पठानिया और मुगल स्टाइल जरी-जर्दोजी लहंगे शाही लुक देने के कारण लोकप्रिय हैं। इसके अलावा गुजरात और कच्छ की पारंपरिक एम्ब्रॉयडरी वाले मिरर वर्क लहंगे भी खरीदारों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, तलाई बाजार, छात्रावास रोड़ स्थित दुकानों पर सुबह से खरीदारी का सिलसिला जारी रहा । दिल्ली और जयपुर से आने वाले डिजाइनर लहंगे की मांग सबसे अधिक बताई जा रही है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

खरीदारों की भीड़

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस सीजन में खरीदारों की संख्या बीते सालों की तुलना में बढ़ी है। हर कोई अपनी पसंद के अनुसार लहंगा चुनने में जुटा है, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है। शादी-ब्याह के मौसम में यह फैशन ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। उन्हें इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

चुनना हो रहा मुश्किल

अमनदीप कौर ने बताया कि लहंगों की वैरायटी काफी बढ़ गई है क्योंकि उनमें पारंपरिकता और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। मुगल स्टाइल डिजाइन के लहंगा काफी लोकप्रिय हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि चुनना ही मुश्किल हो जाता है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

रेखा ने बताया कि शादी-ब्याह के सीजन में महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार नए रंग और डिजाइन तलाश रही हैं। अब की बार नए डिजाइन के लहंगे आकर्षित कर रहे हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment