ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: हरिहर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला पैर, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर मौत

On: नवम्बर 12, 2025 5:25 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: हरिहर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला पैर, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर मौत
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News)। अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14524 में जल्दी चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसने यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर गांव, मधुबनी बिहार निवासी उपेंद्र कुमार (22) के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जीआरपी अंबाला थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मृतक पटियाला में दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था और वो मंगलवार रात को मधुबनी जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। यहां प्लेटफार्म एक पर खड़ी हरिहर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उपेंद्र का पैर फिसल गया और वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

Ambala News: मंगलवार रात हुआ हादसा

हादसा मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर हुआ। अंबाला से बरौनी जाने के लिए जैसे ही हरिहर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो भीड़ के चलते यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरु हो गई। इस दौरान पटियाला से आया उपेंद्र कुमार भी ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी करने लगा और अचानक उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया।

कोच की सीढ़ी खोलकर निकाला

सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर तैनात तकनीकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पहले ट्रेन को हिला-डुलाकर यात्री को प्लेटफार्म पर खींचने की कोशिश की गई, लेकिन कर्मचारी कामयाब नहीं हो पाए क्योंकि मृतक का शरीर कोच की सीढि़यों के पास फंस हुआ था। इसके बाद कोच की सीढि़यों को ढीला किया गया और फिर को शव को प्लेटफार्म पर रखा गया। इस कार्रवाई में 35-40 मिनट का समय लग गया और ट्रेन को रात 10:20 की जगह 10.55 बजे गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment