ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala news: रूस आर्मी में फंस गया अंबाला का जावेद! 23 दिन से लापता, परिवार चिल्ला रहा

On: नवम्बर 8, 2025 9:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala news: रूस आर्मी में फंस गया अंबाला का जावेद! 23 दिन से लापता, परिवार चिल्ला रहा
Join WhatsApp Group

Ambala News Javed trapped in the Russian Army: रूस और यूक्रेन के बीच में चल रहे युद्ध और वहां के हालातों से कोई भी अनजान नहीं है। दोनों ही देश को अब तक काफी नुकसान भी हो चुका है लेकिन इस बीच फंस तो आखिर वो रहे हैं जो पैसे कमाने की चाह और बड़े सपने लेकर रूस चले गए और वहां फंस गए।

रूस और यूक्रेन Ambala News

रूस और यूक्रेन के बीच में चल रहे युद्ध और वहां के हालातों से कोई भी अनजान नहीं है। दोनों ही देश को अब तक काफी नुकसान भी हो चुका है लेकिन इस बीच फंस तो आखिर वो रहे हैं जो पैसे कमाने की चाह और बड़े सपने लेकर रूस चले गए और वहां फंस गए।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

आंखों में बड़े सपने

ऐसा ही एक मामला अंबाला से भी सामने आया है जहां आंखों में बड़े सपने लिए मोहम्मद जावेद रूस चले गए, शुरुआत में तो उन्होंने बहुत काम किए लेकिन ज्यादा पैसों की चाह में वो एजेंट की बात में आ गए और रूस की आर्मी जॉइन कर ली।

पहले तो परिजनों से जावेद की बात होती थी लेकिन अब पिछले 23 दिनों से जावेद का कोई पता नहीं लग पा रहा है और परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

सरकार से पता लगाने की गुहार

अंबाला में बैठे जावेद के परिजन सरकार से जावेद के बारे में पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल जावेद अपने घर का इकलौता बेटा है जिसके ऊपर पत्नी, मां, बहन और तीन बच्चों की जिम्मेदारी है। फिलहाल जावेद की पत्नी ने बताया है कि 23 दिन पहले जावेद ने फोन कर परिजनों से कहा था कि उसकी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखना। आज 23 दिन बीत गए हैं, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पा रहा है अब परिजन लगातार जावेद को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं।

जावेद की बहन ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उसका भाई रूस में जहां काम करता था वहां एक कर्नल ने जाकर उसके भाई से बंकर खोदने के काम की बात कही और 15 दिन की ट्रेनिंग करवा ली। इसके बाद उसे बॉर्डर पर ले जाकर खड़ा कर दिया। अब पिछले 23 दिनों से जावेद से उनकी कोई बात नहीं हो पाई है और ना ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। परिजनों ने जावेद का पता लगाने की सरकार से गुहार लगाई है।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment