ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: 130 करोड़ का वर्कऑर्डर जारी, जर्जर तारों को हटाएगा बिजली निगम

On: नवम्बर 4, 2025 7:43 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: 130 करोड़ का वर्कऑर्डर जारी, जर्जर तारों को हटाएगा बिजली निगम
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News)। बिजली निगम की ओर से जिले के बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा दी जाएगी। इनमें पुरानी जर्जर तारों को बदलने के साथ ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही ओवरलोड फीडर को भी अलग कर राहत दी जाएगी। एजेंसी नई केबल डालने के साथ ही पुरानी जर्जर तारों को भी हटाएगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए बिजली निगम ने एजेंसी को 130 करोड़ का वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। यह एजेंसी एक वर्ष में कार्य को पूरा करेगी। अंबाला शहर, अंबाला छावनी और नारायणगढ़ डिवीजन के क्षेत्र में यह विकास कार्य होंगे। इन सभी अलग-अलग डिवीजन में 35 से 40 करोड़ से ऊपर तक का बजट खर्च होगा।

हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के 'सिंग' फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन | cm-nayab-saini-singapore-sing-forum-address-haryana-innovation-capital
हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के ‘सिंग’ फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन

Ambala News: ऐसे फीडर को किया जाएगा अलग

जिले में ऐसे कई फीडर हैं, जिन फीडर पर बिजली का ज्यादा लोड है। ऐसे फीडर को बिजली निगम की ओर से अलग किया जाएगा। इन ओवरलोड फीडर का आधा लोड दूसरा नया फीडर खींचकर लोड डाला जाएगा। निगम और कार्य करने वाली एजेंसी की ओर से फील्ड में संयुक्त रूप से सर्वे भी किया गया।

वहीं, कई जगहों पर देखने में आता है कि पुरानी जर्जर तार लटक रही होती हैं। उन तारों की वजह से हादसा होने का डर बना रहता है और कई जगहों पर तो तारों के कारण हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे जगहों से तारों को बदलने के लिए निगम की ओर से कार्य किया जाएगा।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

ट्रांसफार्मर भी क्षमता बढ़ेगी

कई जगहों पर एचटी व एलटी पुरानी व बड़ी लाइन की जर्जर तारों के कारण बिजली प्रभावित होती है। इन जगहों से तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा, साथ ही ओवरलोड होने वाले छोटे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने कहा कि अंबाला सर्कल में शहर, छावनी व नारायणगढ़ डिवीजन में करीब 130 करोड़ की लागत से बिजली सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इन कार्यों को करने के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। यह कार्य एजेंसी एक वर्ष में पूरा करेगी।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

जिन फीडर और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, उनको बड़ा किया जाएगा। जैसे कोई ट्रांसफार्मर 100 केवीए का है तो उसकी क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए कर दी जाएगी। जहां छोटी लाइन हैं, उनको बड़ा किया जाएगा। खराब और लटके तारों को बदला जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment