ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले के कारण सब्जी के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े

On: नवम्बर 4, 2025 7:34 अपराह्न
Follow Us:
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले के कारण सब्जी के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Yamuna Nagar News)। कपालमोचन मेला लग रहे दर्जनों लंगर की वजह से मंडियों में सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। साढौरा, जगाधरी व यमुनानगर मंडी में आने वाली सब्जी का 40 प्रतिशत हिस्सा केवल कपालमोचन में चल रहे लंगर में ही खप रहा है। इससे मंडियों में सब्जी की कमी हो रही है। यही वजह है कि दुकानदारों को मंडियों में सब्जी महंगी मिल रही है।

सब्जी के दाम में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

वहीं दुकानदार भी अपना मुनाफा निकाल कर सब्जी बेच रहे हैं। सब्जी के दाम में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। माना जा रहा है कि कपालमोचन मेला खत्म होते ही सब्जी के रेट में कमी आ जाएगी। मेला क्षेत्र में 70 से ज्यादा लंगर चल रहे हैं। अभी भी लंगर लगाने वाली संगत का मेले में आना जारी है।

हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के 'सिंग' फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन | cm-nayab-saini-singapore-sing-forum-address-haryana-innovation-capital
हरियाणा बनेगा भारत की इनोवेशन कैपिटल: सिंगापुर के ‘सिंग’ फोरम में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा विजन

पांच दिन तक चलते हैं लंगर

काफी सेवादार तो पांच दिन के लिए लंगर देते हैं और बहुत से ऐसे हैं जो केवल कार्तिक पूर्णिमा पर लंगर लगाने के लिए ही कपालमोचन में आते हैं। जो लंगर पांच दिन तक चलते हैं उनमें रोजाना हरी सब्जी साढौरा, जगाधरी व यमुनानगर की सब्जी मंडी से ही जाती है। अगले दिन लंगर में कौन से सब्जी बननी है इसके लिए एक दिन पहले ही मंडी से सब्जी लेकर जाते हैं।

इससे मंडियों में सब्जी की थोड़ी कमी हो जाती है। जो लोग रोजाना दुकान पर सब्जी बेचते हैं उन्हें सब्जी लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। व्यासपुर निवासी सब्जी विक्रेता विशाल ने बताया कि मेला में सब्जी की काफी मांग होती है। इसलिए जो लोग लंगर लगाते हैं वह मंडियों से एक दिन पहले ही शाम को सब्जी ले आते हैं।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

Yamuna Nagar News: आढ़ती उठा रहे फायदा

आढ़ती इसका फायदा उठाकर उन्हें महंगे दाम पर सब्जी बेचते हैं। इसलिए उन्हें भी रेट बढ़ाने पड़ते हैं। वहीं मेला क्षेत्र से लगते आसपास के गांवों के लोग मेला में जाते हैं और वहां लगने वाले लंगर में ही भोजन कर लेते हैं। इससे उनकी भी सब्जी कम ही बिकती है। इस पर रेट का एक संतुलन बनाकर सब्जी बेचनी पड़ती है। नहीं बिकने पर सब्जी खराब हो जाती है।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment