ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Baniya Power Club Ambala: अतुल अग्रवाल को मिली बनिया पावर क्लब के प्रधान की कमान, देखें पूरी टीम की लिस्ट

On: मई 27, 2026 5:33 अपराह्न
Follow Us:
Baniya Power Club Ambala: अतुल अग्रवाल को मिली बनिया पावर क्लब के प्रधान की कमान, देखें पूरी टीम की लिस्ट
Join WhatsApp Group

Ambala News: अंबाला में वैश्य समाज की एकता, प्रगति और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत हुई है। बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल के बीच ‘बनिया पावर क्लब’ (Baniya Power Club) का शानदार आगाज किया गया है। इस खास मौके पर समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों की भारी मौजूदगी में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। स्थानीय स्तर पर व्यापार और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए इस क्लब का गठन बेहद अहम माना जा रहा है।

सुशील गोयल बने संस्थापक, अतुल अग्रवाल को मिली प्रधान की जिम्मेदारी

बैठक में मौजूद समाज के प्रबुद्ध जनों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए पानीपत के रहने वाले सुशील गोयल को क्लब का संस्थापक नियुक्त किया है। इसके साथ ही Baniya Power Club संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अतुल अग्रवाल को प्रधान पद की कमान सौंपी गई है। वहीं युवाओं और व्यापारियों को जोड़ने के लिए आकाश बंसल को उप प्रधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

पूरी Baniya Power Club टीम की सहमति से क्लब के अन्य मुख्य पदों पर भी पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया गया है। रोहित गर्ग को क्लब का महासचिव और  स्पर्श गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो संगठन के वित्तीय मामलों को संभालेंगे। इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संदीप सिंगला, विमल अग्रवाल,  सचिन अग्रवाल,  गौरव गर्ग और सतीश गुप्ता को कार्यकारिणी में उत्कृष्ट सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समाज के उत्थान का संकल्प, जयघोष के साथ हुआ समापन

नवनियुक्त संस्थापक सुशील गोयल और प्रधान अतुल अग्रवाल ने पूरी टीम को इस नई शुरुआत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘बनिया पावर क्लब’ (Baniya Power Club) समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और एकजुटता के लिए लगातार काम करेगा और हर वर्ग की मदद के लिए आगे रहेगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम का समापन “बोलो अग्रसेन महाराज की जय” के गगनभेदी जयघोष के साथ सामूहिक रूप से किया गया।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

Haryana Roadways: हर गांव तक पहुंचेगी सरकारी बस, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा तेल

HTET Exam Date 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखें घोषित, 13 और 14 जून को दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल | asian-games-hockey-gold-sonipat-abhishek-nain-success-story
11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment