ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bus Location App: हरियाणा में बसों की रीयल टाइम लोकेशन मिलेगी मोबाईल ऐप पर

On: नवम्बर 30, 2025 8:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bus Location App: हरियाणा में बसों की रीयल टाइम लोकेशन मिलेगी मोबाईल ऐप पर
Join WhatsApp Group

Bus Location App: हरियाणा सरकार बस लोकेशन ऐप के जरिए यात्रियों को रीयल टाइम बस लोकेशन देगी। नए आधुनिक बस क्यू शेल्टर, GPS ट्रैकिंग और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से अब सफर और भी आसान और सुरक्षित होगा।

हरियाणा में यात्रियों के लिए बड़ी राहत Bus Location App

अब मोबाइल ऐप पर मिलेगी बसों की रीयल टाइम लोकेशन
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को सड़क किनारे धूल और गर्मी में बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि शहर में 23 अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर तैयार किए जा रहे हैं। यहां पंखों की व्यवस्था, बिजली, आरामदायक बैठने की जगह और बसों की समय सारणी जैसे सभी जरूरी इंतजाम होंगे।

नई बस क्यू शेल्टर सुविधा का उद्घाटन

अनिल विज ने सिविल अस्पताल के पास बने नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग असुविधा में लोकल बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन अब यह सुविधा यात्रियों की सुरक्षा और आराम को एक नया स्तर देगी। फिलहाल शहर में 25 लोकल बसें चलाई जा रही हैं जिनमें 15 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।
हर बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और बसों को सिर्फ इन निर्धारित स्थानों पर ही रुकना होगा।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

मोबाइल ऐप से मिलेगी बसों की रीयल टाइम जानकारी

परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द सभी बसों में GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को मोबाइल ऐप पर बसों की रीयल टाइम लोकेशन और आने का अनुमानित समय मिलेगा।

साथ ही प्रमुख बस स्टॉप्स पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जो हर बस की लाइव अपडेट दिखाएंगे।
उन्होंने साफ कहा कि बसें केवल अधिकृत स्टॉप्स पर ही रुकेंगी। नियम तोड़ने पर ड्राइवर पर कार्रवाई होगी।

करोड़ों की लागत से बन रहा नया ढांचा

यह योजना 2.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इनमें से 5 बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो चुके हैं और बाकी तेजी से बन रहे हैं।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

किन स्थानों पर बन चुके और बन रहे बस क्यू शेल्टर

कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल और बोह में शेल्टर तैयार हैं।
जल्द ही चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कॉलोनी, DRM ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कॉलोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, SD कॉलेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड़ और दलीपगढ़ में भी निर्माण पूरा होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद

शेल्टर उद्घाटन कार्यक्रम में GM रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद और कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment